Author: Ramesh Verma
कोरबा ,राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पूरे छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालय में आयोजित किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगरबहार में युवा व इको क्लब के संरक्षक प्राचार्य लखन लाल डहरिया के निर्देशन, नोडल शिक्षक मानसिंह राठिया व्याख्याता के मार्गदर्शन व अध्यक्ष कुमारी ज्योति यादव छात्रा के नेतृत्व में उपस्थित माताओं, क्लब के सदस्यों, शिक्षकों व वन विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में विद्यालय प्रांगण में फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया। साथ ही क्लब के सदस्यों, माताओं व शिक्षकों को रोपे गये पौधों की देखरेख व सुरक्षा की जिम्मेदारी…
कोरबा, न सिर्फ कोरबा जिले में चोरी और लूटपाट में संलिप्त बल्कि दीगर जिले में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले में वांटेड आरोपी सन्नाटा उर्फ धनेश के साथ शराब दुकान में मिले आरक्षक को अंतत: निलंबित कर दिया गया है।सिविल लाइन थाना रामपुर अंतर्गत सीएसईबी में पदस्थ यह वही आरक्षक विकास भारद्वाज है जिसने जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा और उनके टीम पर पिस्तौल की नोक पर उठा कर ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। नवागढ़ पुलिस ने निहारिका क्षेत्र की शराब दुकान के पास से सन्नाटा के साथ आरक्षक को…
0 कलेक्टर ने सीएमएचओ को दिए निर्देश 0 वसूली वाले प्रकरणों में सरपंचों से राशि वसूली करने एसडीएम को दिए निर्देश 0 आंगनबाड़ी,स्कूलों के बच्चों का आधार और आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर लगाने के दिये निर्देश 0 समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय कामकाज की समीक्षाकोरबा ,कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों तथा टीएल में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने जनहित के महत्वपूर्ण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के…
0 सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला कोरबा, वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती सिंचाई कॉलोनी में रहने वाला एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है पुलिस मामले में मर्ग कम कर विवेचना आरंभ कर दी हैजानकारी के अनुसार सिंचाई कॉलोनी रामपुर में नारायण प्रसाद जायसवाल का परिवार निवास करता है आज सुबह उसका 26 वर्षी पुत्र तरुण जायसवाल रोज की तरह काम करने के लिए मानिकपुर गया था सुबह लगभग 10:30 बजे मानिकपुर के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया दुर्घटना में तरुण गंभीर रूप से घायल हो गया उपचार…
0 राहुल पांडे को भेजा गया बरपाली कोरबा , कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने शासकीय कार्य में कसावट लाने के लिए प्रशासनिक दृष्टिकोण से तहसीलदारो का तबादला किया गया है। जिसमें कोरबा तहसीलदार राहुल पांडेय को बरपाली व तहसीलदार सत्यपाल राय को कोरबा तहसीलदार बनाया गया है।
0 10 छात्रों को आई मामूली चोटे , उपचार जारी कोरबा, जिले में केंद्रीय विद्यालय गोपालपुर के विद्यार्थियों से भरी ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 2 छात्र गंभीर घायल हो गए और 10 छात्र जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए छात्रों को एनटीपीसी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, ऑटो में कुल 12 छात्र सवार थे. गंभीर रूप से घायल हुए एक छात्र के अभिभावक ने बताया कि इस दुर्घटना के बाद छात्रों को गोपालपुर में प्राथमिक…
0 हादसे में माइनिंग अधिकारी की मौत पर दुख जताया कोरबा ,कोल इंडिया के दबाव में एसईसीएल उत्पादन बढ़ाने में लगा हुआ है। सुरक्षा नियमों की लगातार अनदेखी की जा रही है। खदान में निजी कंपनियों पर प्रबंधन का नियंत्रण नहीं रह गया है। बड़े-बड़े अधिकारी केवल उत्पादन बढ़ाने के नाम पर दौरे कर रहे हैं लेकिन सुरक्षा नियमों और कर्मचारियों के साथ-साथ भू-विस्थापितों की समस्या की अनदेखी कर रहे हैं।कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने एसईसीएल के कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट के खदान में हुए हादसे पर गहरी चिंता जताई है। इस हादसे में एसईसीएल कुसमुंडा के…
0 सभी व्याख्याता प्रभावी कार्ययोजना बनाकर छात्रों को कराएं अध्यापन: कलेक्टर 0 गणित व भौतिकी विषय के कमजोर परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों के व्याख्याताओं की ली गई समीक्षा बैठक 0 परीक्षा परिणाम में सुधार हेतु किए जाने वाले सुधार व अपनाए जाने वाले तरीको के संबंध में हुई विस्तृत चर्चा * कोरबा , कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मेंगत शैक्षणिक सत्र में बोर्ड परीक्षा में गणित एवं भौतिकी विषय के कमजोर परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों के व्याख्याताओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी व्याख्याताओं को चालू शैक्षणिक सत्र में परीक्षा परिणाम में सुधार लाने हेतु प्रभावी कदम उठाने…
0 कोरबा-चांपा मार्ग में हुआ हादसा कोरबा ,कोरबा-चांपा मार्ग पर बरपाली के पास शुक्रवार रात तेजरफ्तार कॅरियर वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उरगा पुलिस के मुताबिक बरपाली बस्ती निवासी प्रताप सिंह (24) शुक्रवार को किसी काम से बाइक में सवार होकर गया था। देर रात वह घर लौट रहा था। इस दौरान कोरबा-चांपा मार्ग पर चांपा की ओर जा रही कॅरियर वाहन (पिकअप) ने उसकी बाइक को ठोकर मार दी। सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही प्रताप सिंह की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर…
0 कुल 1169 लावारिस वाहनो का किया जा रहा निराकरण कोरबा ,कोरबा अनुभाग में कुल 441 वाहन, दर्री अनुभाग में कुल 402 वाहन, कटघोरा अनुभाग में कुल 326 वाहन थाना चौकी में लावारिस हालत में खड़े है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी में खड़े लावारिस वाहनो की जांच कर उसका निराकरण किया जा रहा है।इस अभियान के तहत थाना/चौकी क्षेत्र जैसे बाज़ार, बस स्टैंड आदि में लावारिस हालत में मिले वाहन जो काफी समय से थाना में खड़े हैं उनकी जांच कर आरटीओ से…

