Author: Ramesh Verma
कोरबा,शहर में हो रही लगातार बारिश अब मुसीबत बन गई है। बारिश के चलते शनिवार को काशी नगर निवासी विशाल का कच्चा मकान का एक हिस्सा धराशायी हो गया। इससे घर-गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। वहीं गरीब परिवार के सामने संकट की स्थिति पैदा हो गई है। पीड़ित परिवार ने नगर निगम एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुआवजा देने की मांग की है। विशाल ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है एवं उनकी पत्नी के साथ मजदूरी के लिए गया हुआ था दोपहर के वक्त मकान का एक हिस्सा गिर गया, घर में कोई मौजूद नहीं था नहीं…
0 वनांचल की राजकुमारी ने शुरू की जिंदगी की नई पारी कोरबा ,बात कुछ महीने पहले की ही है। राजकुमारी की जिंदगी किसी राजकुमारी की तरह तो दूर की बात, एक सामान्य इंसान की तरह भी न थी। जंगल में रहना, तेंदू-चार बीनना,बकरी चराना, घर में बाड़ी में काम करना तो कभी खेतों में हल चलाना और सुबह-शाम चूल्हें फूंंकना राजकुमारी के जिंदगी की जद्दोजेहद में शामिल थी। शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर पेंड्रीडीह गाँव की पहाड़ी कोरवा महिला राजकुमारी की ख्वाहिश तो थी कि वह पढाई करें और कुछ नौकरी करें। पढ़ाई की उनकी यह ख्वाहिश पूरी तरह…
कोरबा , जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु 18 मई 2024 परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में उत्तीर्ण/मेरिट सूची के आधार पर एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला में काउंसिलिंग का आयोजन 05 से 07 अगस्त तक किया जायेगा। संबंधित विद्यार्थी/माता-पिता समस्त दस्तावेज के साथ विद्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। इस संबंध में आवश्यक जानकारी हेतु निःसंकोच सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्रीकांत कसेर के मोबाइल नंबर 7869096888 पर संपर्क कर सकते हैं।
कोरबा , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार आमजनों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने हेतु रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरबा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में स्व. बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध इंदिरा गांधी चिकित्सालय में पदस्थ नेत्ररोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओ.पी.डी सेवाएं निर्धारित किया गया है।सीएमएचओ डॉ. केशरी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में डॉ. स्वामी चंद्रवंशी नेत्र रोग विशेषज्ञ प्रत्येक माह के पहले, तीसरे, पांचवे बुधवार को ओ.पी.डी. में अपनी सेवाएं देंगी तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव विशाल, प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे बुधवार को ओ.पी.डी. में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।…
कोरबा , जिले की पुलिस ने पिछले 7 महीने मे गुम 394 लोगों का रेस्क्यू किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम बच्चो की दस्तयाबी के लिये तत्काल कार्यवाही करे। पुलिस अधीक्षक से प्राप्त निर्देशों के पालन हेतु थाना बांगो के द्वारा कुल 02 गुम बालिका को दस्तयाब किया गया।नाबालिको के गुम होने के मामले को अति संवेदनशील और गंभीर मामला माना जाता है, अतः प्रत्येक मामले में नाबालिक का अपहरण होने की दृष्टिकोण से देखा जाकर तत्काल अपहरण के धारा 137 (2) भारतीय न्याय…
कोरबा ,पंजाबी महिला मंडल और इनर व्हील क्लब ने सयुंक्त रूप से सावन उत्सव में खेलामजेदार गेम्स और सावन क्विन बनी प्रथम मनप्रीत धोट द्वितीय सिमरजीत अरोरा तृतीय नीता दुवा ।1st गेम विनर मुक्ता शर्मा, दूसरे स्थान में ममता वासन को इनरव्हील पूर्व अध्यक्ष वसंत मनोहर ने पहनाया क्राउन प्रोग्राम मैं सभी पंजाबी महिलाएं ने लिया हिस्सा नाच गाने के साथ सावन के झुला लजीज व्यंजनों के साथ मनाया सावन उत्सव इनरव्हील के अध्यक्ष बॉबी धनजल सचिव प्रतिभा पुंडलीक ने सभी गेम विनर को पुरुस्कार प्रदान किए, कार्यक्रम में पंजाबी महिला मंडल के कार्यकारिणी सदस्य शशि ठाकुर,किकी भाटिया,डेज़ी बिंद्रा, ज्योति…
कोरबा ,नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा मुख्य मार्गो, संपर्क सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों से काऊकेचर के माध्यम से मवेशियों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। कार्य के नोडल अधिकारी डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर निगम द्वारा तानसेन चौक से सीतामणी तक एवं विभिन्न उपनगरीय क्षेत्रों से, आंतरिक संपर्क सड़कों में अभियान चलाकर सड़कों पर स्वच्छंद विचरण करने वाले मवेशियों को काऊकेचर के माध्यम से सुरक्षित रूप से उठाया जा रहा है तथा यह अभियान निरंतर चलेगा।आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने पशुपालकों, डेयरी संचालकों से अपील करते हुए कहा है कि…
कोरबा ,भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में बनने वाली 12एमएम वायर रॉड अब भारतीय मानक ब्यूरो से प्रमाणित है। इसने 6 अतिरिक्त उत्पाद श्रेणियों के लिए पुनःप्रमाणन भी प्राप्त किया है। भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक वेदांता एल्यूमिनियम ने घोषणा की है कि बालको कोरबा, छत्तीसगढ़ में बनने वाली 12एमएम वायर रॉड को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा प्रमाणित किया गया है। इस नई प्रमाणित 12एमएम एल्यूमिनियम वायर रॉड के कई विविध उपयोग हैं। मुख्य रूप से इलेक्ट्रिकल व पावर ट्रांस्मिशन में इसका इस्तेमाल किया जाता है। हल्का एवं टिकाऊ होने के साथ रॉड की विद्युत चालकता बेहतर होती…
कोरबा जिले में दीपका थानांतर्गत जबरदस्त सडक़ हादसा हुआ है। तिवरता पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों में आमने-सामने जबरदस्त भिडंत हो गयी। हादसे के बाद दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि हादसे का सुखद पहलु यह रह, कि इसमें किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है, हालांकि हादसे के बाद मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को बहाल करवाया। हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है, इस बात का पता नहीं चल सका है।
0 48 घण्टे बाद एसईसीएल कुसमुंडा महाप्रबंधक ने आदेश लिया वापस कोरबा , कोरबा-पश्चिम में एसईसीएल कुसमंडा महाप्रबंधक राजीव सिंह ने अपने उस आदेश को वापस ले लिया है, जिसमें कार्य के दौरान मोबाइल पर गेम नहीं खेलने का हवाला देते हुए जितेन्द्र नागरकर को ही अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।महाप्रबंधक ने 31 जुलाई, 2024 को एक दूसरा आदेश निकाला जिसमें लिखा गया की जांच के दौरान फ्रंट लाइन सुपरवाइजर के बयान के आधार पर इस कार्यालय से जारी कार्यालय आदेश संख्या SECL/GM/KA/24-25/84 दिनांक 29.07.2024 को वापस लिया जाता है तथा इसे अमान्य माना जाएगा।इसके पहले 29…

