Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश

    June 23, 2026

    बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    June 22, 2026

    कोरबा की वरिष्ठ पत्रकार डॉ. निर्मला शर्मा रानी लक्ष्मी बाई सम्मान के लिए चयनित

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»शासकीय अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक मरीजों को अनावश्यक निजी अस्पतालों में रिफर न करें:कलेक्टर
    कोरबा

    शासकीय अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक मरीजों को अनावश्यक निजी अस्पतालों में रिफर न करें:कलेक्टर

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 30, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 कलेक्टर ने सीएमएचओ को दिए निर्देश

    0 वसूली वाले प्रकरणों में सरपंचों से राशि वसूली करने एसडीएम को दिए निर्देश

    0 आंगनबाड़ी,स्कूलों के बच्चों का आधार और आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर लगाने के दिये निर्देश

    0 समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय कामकाज की समीक्षा
    कोरबा ,कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों तथा टीएल में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने जनहित के महत्वपूर्ण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावित क्षेत्रों में शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया जाये। शासकीय अस्पतालों में चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ समय पर पहुंचें। उन्होंने शासकीय अस्पतालों से चिकित्सकों द्वारा अन्य अस्पतालों में रिफर किये जाने वाले मरीजों के निजी अस्पताल पहुंचने पर उनकी जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासकीय अस्पताल से अनावश्यक किसी भी मरीज को निजी अस्पताल में रिफर नहीं करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने सभी एसडीएम को नक्शा, बटांकन के कार्यों में में प्रगति लाने, शासकीय उचित मूल्य के दुकानों में समय-समय पर खाद्यान्न वितरण की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में शासकीय कार्यों के लिए जारी राशि में अनियमितता करने वाले सरपंचों से वसूली करने के निर्देश एसडीएम को दिए। कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने उनके बैंक खाता खोलने तथा जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र बनाने के दौरान दस्तावेजों का परीक्षण करने तथा फर्जी व्यक्ति का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने भू-अर्जन अंतर्गत संबंधित विभाग को वर्ष 1980 से 2010 तक का रिकार्ड दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसईसीएल अन्तर्गत भू-विस्थापितों को नौकरी हेतु 15 अगस्त तक शिविर लगाने एवं दस्तावेजों की जांच कर पात्र हितग्राहियों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश अपर कलेक्टर को दिए। कलेक्टर ने बैठक में डीएमएफ अन्तर्गत जनपद पंचायतों के माध्यम से ग्रामीणों को दिए गये सिलाई मशीन के संबंध में एक सप्ताह के भीतर जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को दिए।
    समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने आंगनबाड़ी और स्कूल के विद्यार्थियों का आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने के निर्देश देते हुए उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग को गंभीरता से इस कार्य को करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को स्कूली विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में विद्युतीकरण, शासकीय कार्यालय में अनुकंपा नियुक्ति, संजय नगर रेलवे क्रासिंग स्थल पर अण्डर पास निर्माण कार्य की प्रक्रिया में प्रगति, वन अधिकार पत्र का डिजीटाइजेशन, शासकीय कार्यालयों में अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी, कृषि विभाग को आधार सीडिंग, केवायसी,सीएमएचओ को विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगई सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे l

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश

    June 23, 2026

    बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    June 22, 2026

    कोरबा की वरिष्ठ पत्रकार डॉ. निर्मला शर्मा रानी लक्ष्मी बाई सम्मान के लिए चयनित

    June 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश

    By Ramesh VermaJune 23, 20260

    कोरबा,वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व योग दिवस…

    बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    June 22, 2026

    कोरबा की वरिष्ठ पत्रकार डॉ. निर्मला शर्मा रानी लक्ष्मी बाई सम्मान के लिए चयनित

    June 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 22, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,792)
    • छत्तीसगढ़ (165)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.