Author: Ramesh Verma
0 सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम कोरबा, वार्ड क्रमांक 33 के महिला मंडल ने 10 अगस्त को नगर पालिका निगम के सामुदायिक भवन रामपुर में सावन उत्सव मनाया । कार्यक्रम में रामपुर बस्ती और सिंचाई कॉलोनी के समस्त महिलाओं ने शामिल होकर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा एकल नृत्य, सामूहिक गायन, लोकगीत, मटका फोर्ड, कुर्सी दौड़ सहित फैशन रैंम्प वाक की रंगारंग प्रस्तुति दी। सभी महिलाओं ने ग्रीन साड़ी के साथ मैचिंग ज्वेलरी पहनकर सावन उत्सव का लुत्फ उठाया। रामपुर महिला मंडल के सदस्यों ने बताया कि हर साल सावन माह में उनका संगठन…
कोरबा,जिले में अपने दल से बिछड़ा लोनार हाथी ने जमकर उत्पात मचाने के बाद फिर से चांपा-जांजगीर जिले के ग्राम पंतोरा क्षेत्र के जगलों पहुंच चुका है। आक्रमक हुए हाथी को काबू में करने और खदेड़ने के लिए वन विभाग के द्वारा हाथी रिजर्व क्षेत्र से कुमकी नामक हाथी को पंतोरा खिसौरा के जंगलों में लाया गया है। उत्पात मचा रहे हाथी को खदेड़ने तैयार कर रहा है।जानकारी के अनुसार दल से बिछड़े लोनार हाथी ने जिले में जमकर उत्पाद मचाया और तीन महिलाओं की जान ले ली। हाथी फिलहाल कोरबा जिले की परिधि से बाहर जांजगीर वनमंडल की ओर…
0 मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश कोरबा , कलेक्टर अजीत बसंत और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने सीएसईबी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, गाड़ियों की पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने सभी तैयारियों को समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के संबंध में अंतिम रिहर्सल किया जाएगा। कलेक्टर ने नगर पालिक निगम को आयोजन स्थल पर मंच निर्माण…
0 रेत की तस्करी पर नहीं रोक पा रहा प्रशासन कोरबा, कलेक्ट्रेट के कुछ ही दूरी से लगे दादर के नदी नालों से रेत की तस्करी हो रही है, जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। रेत की तस्करी कोई और नहीं यहां रहने वाला एक ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है दादर नाले में इन दिनो धड़ल्ले से रेत की तस्करी किया जा रहा है पहले तो रेत तस्कर रात के अंधेरे में रेत की चोरी करते थे लेकिन अभी दिनदहाड़े रेत की चोरी कर रहे हैं इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को है…
कोरबा, हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी श्याम की टोली (छ.ग) द्वारा भक्तों के लिए श्री खाटू श्याम एवं जयपुर यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा हैं जो 13 से 18 अगस्त 2024 तक रहेगी, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस वर्ष 55 श्याम प्रेमियों को यात्रा पर ले जाया जा रहा है।उक्त यात्रा में बिलासपुर से ले जाकर बिलासपुर तक वापस लाने की सारी व्यवस्था आयोजक समिति द्वारा की जा रही है जिसमें सहयोग के रूप में 9100/- लिया जा रहा हैं।बाबा का भव्य दरबार हमसफ़र एक्सप्रेस ट्रेन में सजाया जायेगा, जिसमें कोरबा के भजन प्रवाहक…
0 विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी शक्तिपीठ में किया गया कार्यक्रम का आयोजन 0 कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने विकास कार्यों के लिए 50 लाख देने की घोषणाकोरबा , विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अंचल के बुधवारी क्षेत्र स्थित आदिवासी शक्तिपीठ स्थल पर आयोजित मूल निवासी महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में कहा कि “प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में आदिवासी समाज ही नहीं सभी समाज के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर उनका उत्थान किया जा रहा है। वे एक…
कोरबा ,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने टीबी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला आरोग्य समिति (मास) और ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति (वीएचएसएनसी) के सदस्यों के बीच जागरूकता को बढ़ाने के लिए किया गया। डॉ. जी.एस. जात्रा नोडल अधिकारी टीबी/एचआईवी कार्यक्रम, कोरबा के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया। कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दो बैचों में 100 से अधिक सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मास और वीएचएसएनसी सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में टीबी रोग नियंत्रण और रोकथाम को लेकर उनकी भूमिका…
0 तिरंगा यात्राएं, रैलियों सहित होंगी विभिन्न गतिविधियां कोरबा , हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 09 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित किए जाएंगे। सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आमजन मेंदेश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में भी वृद्धि हो। इस अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन, तिरंगा कॉन्सर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान व तिरंगा मेला जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएगी।कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने…
0 जनसमस्या निवारण शिविर में लोगों के आवेदन के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश 0 स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में रिक्त पदों पर पीवीटीजी के नियुक्ति के दिए निर्देश 0 कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की कोरबा, कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अपर कलेक्टर,एसडीएम को निर्देशित किया कि जिले के ऐसे पात्र विद्यार्थी जिनका दस्तावेज की कमी की वजह से जाति प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा है, ऐसे विद्यार्थियों के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में ग्राम सभा का आयोजन करने…
0 भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राज्य मुख्यालय का आयोजन कोरबा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़, राज्य मुख्यालय द्वारा गाइड सेक्शन का एडवांस कोर्स का आयोजन किया गया। राज्य प्रशिक्षण केन्द्र, झांकी, रायपुर में आयोजित सात दिवसीय एडवांस कोर्स में कोरबा जिले से आठ महिला बेसिक लीडर्स ने भागीदारी की। सेजेस पंप हाउस कोरबा से जिम्स कश्यप, सेजेस पोड़ी उपरोड़ा से अंजूमुद्रा कंवर, सेजेस बालको से अपूर्वा चौहान, प्रेरणा पब्लिक स्कूल कोरबा से ममता सोनवानी, सेजेस तिलकेजा से श्रृति पाठक ने कोर्स पूरा कर एडवांस गाइड केप्टिन की योग्यता प्राप्त की। शासकीय प्राथमिक शाला एतमानगर से सविता लता, शासकीय प्राथमिक शाला…

