Author: Ramesh Verma
कोरबा, खिसोरा के बीच छाता जंगल में जंगली हाथी अब भी मौजूद है। वह दिन के समय जंगल में ही रह रहा है। रविवार को कुमकी हाथी सुबह 6.30 बजे ही पंतोरा के फॉरेस्ट ऑफिस से छाता जंगल पहुंचा और अपने मिशन पर लग गया। जब जंगली हाथी की नजर कुमकी हाथी पर पड़ी तो वह उससे दूर भागने लगा और ऐसा घंटों तक चलता रहा। सफलता नहीं मिलने पर कुमकी हाथी दोपहर 1.30 बजे वापस पंतोरा के फॉरेस्ट ऑफिस आ गया है।ग्रामीणों ने बताया कि रात होते ही जंगली हाथी सडक़ के पास आ जा रहा है। लगातार दो…
0 10 अगस्त से 28 अगस्त तक परीक्षाएं होंगी संपन्न कोरबा, छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा संचालित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी मुख्य अवसर परीक्षा अगस्त 2024 की परीक्षा 10 अगस्त से 28 अगस्त 2024 तक प्रातः 08ः30 बजे से 11ः45 बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा केंद्र में शांति पूर्वक परीक्षा संचालित करने, नकल की प्रवृत्ति को रोकने तथा प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने हेतु व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंघ्यि तथा प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली श्री मनोज सराफ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
कोरबा , जिला पंचायत कार्यालय में सोमवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों ने विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र- नशामुक्त भारत बनाने की शपथ ली। कर्मचारियों ने स्वयं नशामुक्त रहने एवं अपने परिवार, दोस्तों और समुदाय को भी नशामुक्ति हेतु प्रोत्साहित करने, नशे की दवाओं के हानिकारक प्रभावों और नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने की प्रतिज्ञा लेकर एक स्वस्थ मजबूत और अधिक समृद्ध राष्ट्र को बढ़ावा देने वाले नशा मुक्त भारत के दृष्टिकोण में योगदान देने की शपथ ली।
कोरबा ,कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस. चौहान एवं कोरबा पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी सायबर सेल कोरबा को सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में चौकी रजगामार थाना बालको के अपराध क्रमांक 338/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में सायबर सेल…
कोरबा , रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने घर या कहीं जाने की तैयारी में हैं तो फिर आपकी तैयारी को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि रेलवे ने रक्षाबंधन से पहले ही छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 72 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। वही 22 के मार्ग बदले गए हैं। रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची छोटी अवधि की ट्रेनें
0 कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना कोरबा, अंचल के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 14 वर्षीय एक बालिका लापता हो गई। बताया जा रहा है कि बालिका घर में अपने भाई के साथ थी। परिवार के सदस्य काम पर गए थे। परिजन जब रात लगभग 8 बजे घर पहुंचे। बालिका घर पर नहीं थी। उन्होंने आसपास के क्षेत्र में पतासाजी किया। लेकिन बालिका नहीं मिली। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर पतासाजी कर रही है।
कोरबा, जिले में इस तरह के मामले में एक सप्ताह के भीतर एक दूधमुंहे बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मचा हुआ है। इसमें से कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें सांप के काटने का एहसास देरी से होने और अस्पताल पहुंचने में विलंब होने पर सही समय पर उपचार नहीं मिल सका, इससे उनकी मौत हो गई। स्नैक कैचर टीम के सदस्य ने बताया कि एक स्टडी के अनुसार सांप के बाहर निकलने के सबसे अधिक मामले बारिश के दिनों में देखे जाते है। बारिश के दिनों में सांप के बिल…
0 चोर गिरोह फिर सक्रिय, सिटी कोतवाली का मामला 0 गोयल परिवार गए थे मैनपाट घूमने, वापस लौटे तब पता चला घटना के बारे में कोरबा,सिटी कोतवाली के पीछे स्थित अग्रोहा मार्ग में एक ठेकेदार के निवास का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लगभग ढाई लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया है।अग्रोहा मार्ग निवासी श्याम गोयल प्राईवेट ठेकेदारी का काम करता है। 9 अगस्त को अपने परिवार सहित 11 बजे सुबह घर में ताला लगाकर मैनपाट अम्बिकापुर घूमने गया था और घर पर कोई नहीं था। 11 अगस्त को शाम करीब 4 बजे मैनपाट से वापस घर लौटे। घर…
कोरबा, सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधरी दाई मंदिर के समीप दो बाईक के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 8:45 बजे आईटीआई बालको मार्ग के अंधरी दाई मंदिर के समीप दो बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई सूत्रों के अनुसार एक की हालत गंभीर बनी हुई है वही तीन लोगों का सर फट गया है सिविल लाइन थाना पुलिस को जानकारी होने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची थी समाचार लिखे जाने तक घायलों को अस्पताल नहीं पहुंचाया गया था घायल कौन…
0 संजीवनी पुलिस विभाग के कर्मियों ने चारपाई पर लिटाकर पहुंचाया अस्पतालकोरबा , ग्राम करतला के जंगल में जलाऊ लकड़ी बटोरने गए तीन ग्रामीणों पर भालूओ ने हमला कर दिया। जिसमे एक ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया। अन्य दो की मामूली जख्मी आये है। जिन्हें 108 और डायल 112 वाहन की मदद से अस्पताल पहुचाया है, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों को इलाज के लिए सिम्स में रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार नैहर यादव 55, चैततराम यादव 52 व बीपत श्रीवास 37 ने करतला जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गए थे, उनका सामना दो भालूओ से…

