Author: Ramesh Verma
0 ग्वालियर पुलिस कर रही पूछताछ , 70 – 80 लाख रुपए का धोखाधड़ी का मामला0 ग्वालियर पुलिस खोजते हुए कोरबा पहुंची कोरबा से हुआ गिरफ्तार कोरबा,मामला सिविल लाइन थाना रामपुर का है निहारिका महाराणा प्रताप नगर विस्तार कॉलोनी में रहने वाले हर्ष इंडस्ट्रीज प्रोपराइटर हर्ष पालीवाल एवं उनके पिता अनिल पालीवाल एवं उनकी माता रेखा पालीवाल को धोखाधड़ी अपराध आईपीसी 420 , 409 धारा के मामले में ग्वालियर पुलिस द्वारा तीनों को गिरफ्तार कर अपने साथ ग्वालियर ले गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 70 – 80 लाख का धोखाधड़ी का मामला इन पर अपराध दर्ज है उसी के…
कोरबा , श्रीगुरुनानक देव साहिब के 555वां प्रकाश पर्व के अवसर पर सुबह से ही अंचल के टी.पी. नगर क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा सहित क्षेत्र के तमाम गुरुद्वारे में भव्य आयोजन किए गए। इस मौके पर दिनभर शब्द कीर्तन का कार्यक्रम चला। सिख समाज के साथ-साथ हर धर्म के लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। इसके साथ ही गुरु का अटूट लंगर हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।प्रकाश पर्व के लिए गुरुद्वारा कमेटियों द्वारा एक पखवाड़े से तैयारी शुरु कर दी गई थी। दो दिन पूर्व टी.पी. नगर क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा कमेटी द्वारा नगर कीर्तन शोभायात्रा…
कोरबा ,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने बाल दिवस के अवसर पर सात दिवसीय पुस्तक महोत्सव का आयोजन किया है। शिक्षा और साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कंपनी ने विद्या भवन सोसाइटी के सहयोग से अपने सामुदायिक विकास पहल ‘प्रोजेक्ट कनेक्ट’ के अंतर्गत महोत्सव आयोजित किया। यह महोत्सव बच्चों, परिवारजन तथा सभी उम्र के पुस्तक प्रेमियों के लिए खुला है जो समुदाय को साहित्य से जुड़ने के लिए आमंत्रित करता है। 17 नवंबर, 2024 तक चलने वाला महोत्सव पुस्तकों का एक जीवंत वातावरण प्रदान करता है जहाँ बच्चे आलोचनात्मक पठन कौशल के साथ नई…
0 शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर उगाए गए धान को राजस्व अमला द्वारा किया गया जब्त कोरबा ,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुसार धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के विक्रय पर रोक लगाने जिला प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के सहकारी समितियों में अवैध धान के आवक, धान की रिसाइक्लिंग, कोचियों- बिचौलियों के धान की विक्रय एवं राजस्व भूमि पर कब्जाकर लगाए गए धान की बिक्री को रोकने हेतु राजस्व अमला द्वारा मुश्तैदी से कार्य किया जा रहा है।इस हेतु प्रशासन द्वारा समितियों में धान के आवक पर…
6 वाहनों पर की गई चालानी कार्यवाही कोरबा , जिले में अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस के द्वारा समय-समय पर वाहनों की जांच की जाती है। यातायात पुलिस के द्वारा चालान भी किए जाते हैं। फिर भी कई वाहन चालक बिना नंबर प्लेट के वाहनों को चला रहे रहे हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि बिना नंबर प्लेट के वाहनों का इस्तेमाल तरह-तरह की वारदातों को अंजाम देने के लिए अपराधी करते हैं।कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर सभी थाना व चौकियों में बिना नंबर के सड़क पर दौड़ रहे वाहनों पर सख्त कार्यवाही…
देवउठनी पर्व के अवसर पर 2 घंटे पहले विद्यालय की छुट्टी करने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने जारी किया सम्मन
कोरबा ,जानकारी के अनुसार कोरबा ब्लॉक के भटगांव शासकीय प्राइमरी विद्यालय में शिक्षक ने त्यौहार के अवसर पर 2 घंटे पहले ही छुट्टी कर दी। विद्यालय के छात्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन शाम 4 बजे विद्यालय में छुट्टी होती है, परंतु उस दिन शिक्षक ने 2 बजे ही छुट्टी कर दी और कारण त्यौहार का बताया।मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा उक्त शिक्षक को कारण बताओ सम्मन जारी किया गया है। जारी सम्मन में उनसे इसका स्पष्टीकरण मांगा गया है।
कोरबा,भारत एक बहुसांस्कृतिक देश है जहां क्षेत्रीय आधार पर नृत्य, संगीत, रंगमंच, की विविधता देखने को मिलती है। देश के प्रत्येक राज्य की सभी संस्कृतियों एवं परंपरा को एक मंच पर लाकर बालको ने इस क्षेत्र को मिनी इंडिया बना दिया। कला विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम है। कला एवं साहित्य से लोग समान विश्वास, दृष्टिकोण और मूल्यों को साझा करते हैं। बालको देश की कला, साहित्य एवं संस्कृति के समृद्ध इतिहास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी नगरवासियों के मनोरंजन के लिए समयांतराल पर कला एवं साहित्य से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।…
0 श्रम मंत्री के हाथों कलेक्टोरेट में मिलेगा सम्मान, जानें किन क्षेत्रों में किया उल्लेखनीय काम … कोरबा, महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन की महती योजनाओं का तन्मयता से क्रियान्वयन करने वाली आकांक्षी जिला कोरबा के 10 कार्यकर्ता ,10 सहायिकाएं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के हाथों सम्मानित होंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेनू प्रकाश ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों को जनमानस के ध्यान में लाकर आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रति सकारात्मक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से 15 नवंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में वाणिज्य, उद्योग…
0 सर्वमंगला डंपिंग में मिले बुजुर्ग व्यक्ति के शव की नहीं हो सकी पहचान ,पूरे विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार कोरबा ,सर्वमंगला चौकी अंतर्गत बरमपुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पीछे डंपिंग में बीते दिवस एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला था। सर्वमंगला पुलिस द्वारा मृतक की पहचान हेतु आसपास के इलाकों सहित अलग-अलग जिलों में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष माध्यमों से प्रयास किए जा रहा था परंतु आज दिनांक तक मृतक के बारे में की जानकारी नहीं मिली। चौकी से ही बुजुर्ग की अंतिम यात्रा निकाली गई और खास बात यह है कि चौकी प्रभारी सहित पुलिस कर्मचारियों ने मृतक…
कोरबा,भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) धातु उत्पादन के साथ, शुरूआत से ही जमीनी स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करता रहा है। औद्योगिक विकास के साथ ही खेल क्षेत्र में भी कंपनी का समृद्ध इतिहास रहा है। युवाओं को खेल से जोड़ने में कंपनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कंपनी के अंबेडकर स्टेडियम में स्थानीय समुदाय के युवा शुरू से विभिन्न खेल का अभ्यास करते रहे हैं। कर्मचारियों, स्कूल के बच्चों तथा समुदाय के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कंपनी समयांतराल पर अनेक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करता है। 1974…

