Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    आंगनवाड़ी से सिंटेक्स टंकी चोरी

    June 26, 2026

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»कल सम्मानित होंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिका
    कोरबा

    कल सम्मानित होंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिका

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaNovember 14, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 श्रम मंत्री के हाथों कलेक्टोरेट में मिलेगा सम्मान, जानें किन क्षेत्रों में किया उल्लेखनीय काम …

    कोरबा, महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन की महती योजनाओं का तन्मयता से क्रियान्वयन करने वाली आकांक्षी जिला कोरबा के 10 कार्यकर्ता ,10 सहायिकाएं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के हाथों सम्मानित होंगी।

    जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेनू प्रकाश ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों को जनमानस के ध्यान में लाकर आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रति सकारात्मक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से 15 नवंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री लखन लाल देवांगन जी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस 2024 का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले के प्रत्येक परियोजना के एक कार्यकर्ता ,एक सहायिका को सम्मानित किया जाएगा।

    0 इन उल्लेखनीय कार्यों की वजह से होंगी सम्मानित

    शिक्षा ,स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर सम्मानित होने जा रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने नियमित पोषण ट्रैकर एक्टिव उपस्थिति में वृद्धि ,बाल विवाह के लिए लोगों में जागरूकता लाकर बाल विवाह पर पूर्णतः रोकथाम लगाने ,कुपोषण मुक्ति , महतारी वंदन योजना से लाभान्वित कराने ,स्वास्थ्य में सुधार,खान-पान रहन -सहन में सुधार ,शिक्षा में सुधार ,पोषण वाटिका देखभाल,रख -रखाव एवं केंद्र की साफ- सफाई कर सक्षम आंगनबाड़ी के रूप में विकसित करने ,बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने ,समझदारी ज्ञानवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

    0 ये कार्यकर्ता होंगी सम्मानित

    प्रति परियोजना एक-एक कार्यकर्ता सम्मानित होंगी। जिसके तहत कोरबा शहरी परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र कुसमुंडा शांतिनगर में पदस्थ कार्यकर्ता कन्या श्रीवास ,कोरबा ग्रामीण परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र गोढ़ी -02 में पदस्थ कार्यकर्ता श्रीमती संतोषी सिंह ,कटघोरा परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र कसईपाली -02 में पदस्थ कार्यकर्ता वृन्दा यादव, करतला परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र भांठापारा लबेद में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामकुमारी यादव , बरपाली परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र नवापारा में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला यादव , पाली परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र बियारपारा में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंदा कश्यप, हरदीबाजार परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र भांठापारा -02 में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिवकुमारी राज , पोंडी उपरोड़ा परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र जुहुपारा में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा यादव ,चोटिया परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र करमीपारा में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती एवं पसान परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र कचरौहा पारा में पदस्थ कार्यकर्ता पार्वती सम्मानित होंगी।

    0 ये सहायिका होंगी सम्मानित

    प्रति परियोजना एक एक सहायिका सम्मानित होंगी। जिसके तहत कोरबा शहरी परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र रामपुर -01 में पदस्थ सहायिका रूपा चौहान ,कोरबा ग्रामीण परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र ढ़ोंगदरहा -02 में पदस्थ सहायिका श्रीमती मालती बाई कंवर ,कटघोरा परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र भांठापारा -01 में पदस्थ सहायिका सुलाचना पटावा , करतला परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र लीमडीह में पदस्थ सहायिका नरेशी बाई, बरपाली परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र तिलाई भांठा में पदस्थ आंगनबाड़ी सहायिका पवन बाई , पाली परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र कुम्हारपारा में पदस्थ आंगनबाड़ी सहायिका कमलाराज , हरदीबाजार परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र हरदीबाजार -02 में पदस्थ आंगनबाड़ी सहायिका मिथिला सोनी , पोंडी उपरोड़ा परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र भदरापारा में पदस्थ आंगनबाड़ी सहायिका कौशल्या यादव ,चोटिया परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र सरोटिया पारा में पदस्थ आंगनबाड़ी सहायिका राजमती , एवं पसान परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र पसान में पदस्थ सहायिका इंद्रसेना सेन सम्मानित होंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    आंगनवाड़ी से सिंटेक्स टंकी चोरी

    June 26, 2026

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन

    By Ramesh VermaJune 27, 20260

    ‘बालको की यह विकास यात्रा पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श स्थापित करेगा।‘ कोरबा, भारत…

    आंगनवाड़ी से सिंटेक्स टंकी चोरी

    June 26, 2026

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 26, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव 2026 का औपचारिक सफल आयोजन

    June 26, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,798)
    • छत्तीसगढ़ (166)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.