Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

0 उगते हुए सूर्य को दिया गया अर्घ्य कोरबा , लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही में संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के चौथे दिन अर्ध्य देने के बाद व्रतियों ने अन्न-जल ग्रहण कर ‘पारण’ किया। छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन आज जिले में हज़ारों की संख्या में व्रतधारी और उनके साथ आए श्रद्धालु नदी, तालाब , जलाशयों , पोखर के किनारे पहुंचे और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की। इसके बाद व्रती अपने घर आकर जल-अन्न ग्रहण कर ‘पारण’…

Read More

0 लेमरू थाना क्षेत्र का मामला कोरबा , जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में जुलाई 2023 में घटित दो हत्या के मामलों में माननीय न्यायालय ने आरोपियों को आजीवन कारावास और सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया है। विवेचना अधिकारी ने नवाचारी तरीके से पुलिस कर्मचारी को गवाह बनाया, जिसके बयान के आधार पर न्यायालय ने आरोपियों को दंडित किया। यह नवाचार इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अक्सर गंभीर मामलों में भी चश्मदीद साक्षी अपने बयान से मुकर जाते हैं, जिससे आरोपी दोषमुक्त हो जाते हैं। इस मामले की विवेचना थाना लेमरू के तत्कालीन थाना प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू…

Read More

कोरबा,सूर्य उपासना का महापर्व छठ पर्व के दिन पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा वासियों को शुभकामनाएं दी है। श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सूर्य उपासना का यह महापर्व सुख-शांति, समृद्धि का वरदान एवं मनोवांछित फल देने वाला पर्व है। यह पर्व रोशनी, जीवन एवं ऊष्मा का प्रतीक माना गया है। श्री अग्रवाल ने भगवान भुवन भास्कर की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, समृद्धि तथा दीर्घायु होने की कामना किया है।

Read More

0 भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का स्थापना दिवस मनाया गया कोरबा, 7 नवम्बर को जिले में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का 74वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान सशक्त युवा विकसित भारत का संकल्प लिया गया। स्थापना दिवस का जिला स्तरीय समारोह का आयोजन शहर के बुधवारी स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सरस्वती शिक्षा समिति के अध्यक्ष नानजी भाई पटेल रहे। उन्होंने उपस्थित स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स से आह्वान किया कि वे देश का नाम और देश का झण्डा कभी झुकने नहीं दें। श्री पटेल ने कहा कि स्काउटिंग से जुड़ने…

Read More

कोरबा ,छठ पर्व पर शाम होते ही नदियाें, पोखरों और तालाबों के छठ घाटों पर महिला श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। व्रती महिलाएं घुटने भर पानी में खड़ा होकर डूबते भगवान भास्कर को प्रथम अर्घ्य दिया। दोपहर से शाम तक शहर में छठ मईया के गीत गूंजते रहे। छठ व्रत रखने वाली महिलाएं गुरुवार  सुबह से ही तैयारी में लग गईं। विविध प्रकार के पकवान बनाए गए। इसे एक बड़े पात्र में रखा गया। सुबह से ही निर्जल रहकर स्नानादि और श्रृंगार कर महिलाएं परिवार के लोगों के साथ छठ घाटों पर पहुंची। दीप प्रज्वलित कर छठ मईया की पूजा…

Read More

0 कल प्रातः उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देकर होगा पर्व का समापन कोरबा, जिले में छठ महापर्व की धूम मची हुई है। श्रद्धालुओं ने छठ माता की पूजा-अर्चना की है। नहाय-खाय के बाद कल शाम को खरना पूजा सम्पन्न हुई। आज शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर यह चार दिवसीय व्रत सम्पन्न होगा। जिले के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलेगी आज शाम व कल सुबह पहुंचेगी। महिलाएं अपने हाथों से बने प्रसाद को लेकर सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए सुपा दाऊरा लेकर…

Read More

0 आखिर कौन है इसके जिम्मेदार घर बैठे बैठे हो गया सूची जारी0 पति-पत्नी और बच्चे अलग-अलग वार्ड में0 सैकड़ों मतदाताओं का नाम सूची से हो गया है विलोपित कोरबा, निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। सूची में त्रुटियों का अंबार लग गया है। त्रुटि ऐसी है कि वार्ड पार्षद का नाम ही सूची से गायब हो गया है। एक ही घर में रहने वाले पति, पत्नी और बच्चों का नाम अलग-अलग वार्ड में जोड़ दिया गया है। सैकड़ों मतदाताओं का नाम सूची से विलोपित हो चुका है। मामले में निगम के वार्ड पार्षदों ने…

Read More

कोरबा, कहावत है मेहनत का फल मीठा होता है…बालकोनगर के परसाभाठा निवासी मजदूर रामचरण दिनकर की पुत्री रागिनी दिनकर ने यह कर दिखाया। गरीबी के बीच माता-पिता के सहयोग से पढ़ाई के साथ कड़ी मेहनत करते हुए लगातार प्रयास करते हुए रागिनी छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुई। इसके साथ ही माता-पिता, गुरुजनों का नाम रोशन किया। 25 वर्षीय रागिनी ने प्राथमिक एवं हाई स्कूल शिक्षा बालकोनगर के आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और उच्च शिक्षा पीजी कॉलेज कोरबा से पूरी की। रागिनी अपनी सफलता का प्रेरणाश्रोत माता-पिता व गुरुजनों के साथ अपनी दीदी महिला सिपाही रीमा…

Read More

झारखंड , झारखंड विधानसभा चुनाव के लिये चतरा लोकसभा से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त किये गये आब्जर्वर श्री जयसिंह अग्रवाल चतरा लोकसभा के अंतर्गत आने वाली मनिका विधानसभा व पांकी विधानसभा पहुंचेवहां पहुंचकर उन्होंने वहां के स्थानीय महागठबंधन के जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड पदाधिकारियों से भेंट मुलाकात कर वहां के महागठबंधन समर्पित कांग्रेस उम्मीदवार मनिका विधानसभा क्षेत्र से श्री रामचंद्र सिंह व पांकी विधानसभा क्षेत्र से श्री लाल सूरज के समर्थन में दोनों प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय दिलाने आवश्यक बैठक कर रणनीति तैयार किये व अपने राजनीतिक अनुभव को वहां के महागठबंधन पदाधिकारियों के बीच…

Read More

कोरबा,जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र जटगा के रेंजर की जानकारी में वन भूमि को खोदकर पाइप लाइन बिछाने का काम पीएचई के ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। सिंघिया से कटघोरा के मध्य यह काम अभी चल रहा है। जल जीवन मिशन योजना का कार्य करने के लिए नियमों को ताक पर रखा जा रहा है।सूत्र बताते हैं कि वन भूमि को खनन करने के लिए अनुमति प्राप्त नहीं की गई है और बिना अनुमति के ही वन भूमि को खोद कर नुकसान पहुंचाया जा रहा है।इसके पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं…

Read More