0 महिला के पैर की टूटी हड्डी में डाले गए रॉड का एक नट एक्सरे में दिखा गायब
कोरबा, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को एक लापरवाही के गंभीर मामले की शिकायत सामने आई हैं। हालांकि इस अत्यंत ही संवेदनशील कथित घटना के सत्यता की पुष्टि तो उच्च स्तरीय जांच उपरांत ही सामने आयंगी, किंतु विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निकटस्थ ग्राम छुरीकला के बंचर नवापारा में भूरी बाई नामक एक महिला का विगत 22 अप्रैल को अपनी स्कूटी पर सवार होकर निज कार्य से जा रही थी। इसी बीच वह सड़क मार्ग में गिर पडी, इससे उसके बाए पैर में गंभीर चोटें आई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया। जहा पैर फैक्चर होने पर गुरूवार को डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया और जानकारी दी की उसके पैर में रॉड डाली गयी हैं। इसी बीच यह जानकारी उभरी की आपरेशन के दौरान पैर में डाली गयी रॉड प्रक्रिया में त्रुटि रह गयी हैं। उक्त जानकारी पश्चात महिला दुखी हो रोने लगी, तदुपरांत एक्सरे किया गया। जहा ऐसी जानकारी मिली की डाली गयी रॉड में जरुरत अनुसार नट नहीं लगे हैं। अपुष्ट जानकारी में यह तथ्य उभरा की डाले गए रॉड का एक नट नहीं दिख रहा। इस जानकारी पश्चात अस्पताल प्रबंधन सहित अन्य चिकित्सको में भी अफरा-तफरी मच गयी। अस्पताल प्रबंधन शिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी जुटा रहा हैं। इसकी अधिकृत जानकारी अभी नहीं मिली हैं, किंतु इस मामले के प्रकाश में आने से एक अजीब सी चिंता उभर गयी हैं, फिलहाल वस्तुस्थिति का खुलासा होना बाकी हैं।



