Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    डायबिटीज को न बनने दें जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती! परिवार की मुस्कान और बेहतर भविष्य के लिए शिवाय हॉस्पिटल की पहल, ₹2000 में पांच महत्वपूर्ण जांच

    November 14, 2026

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को कोरबा में मिला व्यापक जनसमर्थन

    November 12, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, आरक्षित वर्ग संघ ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी….
    कोरबा

    छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, आरक्षित वर्ग संघ ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी….

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaApril 12, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, आरक्षित वर्ग संघ ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

    कोरबा,छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ ने छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के साथ पदोन्नति में भेदभाव किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। संघ ने कहा है कि आरक्षण संबंधी नियमों एवं न्यायालय के निर्देशों की अनदेखी की जा रही है, जिसके विरोध में चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।

    संघ के प्रांतीय महासचिव राजेश बंजारा ने मीडिया से चर्चा में बताया कि पावर कंपनियों द्वारा पदोन्नति की प्रक्रिया में लगातार असंवैधानिक तरीके अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालय के आदेशों की गलत व्याख्या कर केवल सामान्य वर्ग को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, जिससे एससी-एसटी वर्ग के हजारों अधिकारी-कर्मचारी पदोन्नति से वंचित हो रहे हैं।

    चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा

    संघ द्वारा घोषित आंदोलन कार्यक्रम के अनुसार—

    13 से 17 अप्रैल 2026: सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में गेट मीटिंग, सामूहिक इस्तीफे के साथ ज्ञापन सौंपना।

    20 अप्रैल 2026: एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर विरोध प्रदर्शन।

    27 अप्रैल 2026: अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश के साथ व्यापक आंदोलन।

    प्रमुख मांगें

    संघ ने अपनी मांगों में कहा है कि—

    पदोन्नति प्रक्रिया को तत्काल स्थगित कर नए नियम लागू किए जाएं।

    आरक्षण अधिनियम 1994 के तहत भर्ती व पदोन्नति में रोस्टर प्रणाली लागू की जाए।

    अनुसूचित क्षेत्रों में पदस्थापना संबंधी 2015 के निर्देशों का पालन हो।

    स्थानांतरण नीति 2018 को प्रभावी रूप से लागू किया जाए।

    तकनीकी भत्ता सभी तकनीकी कर्मचारियों को दिया जाए।

    वर्ष 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए।

    संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।

    विभागीय जांच की समय-सीमा तय कर एक वर्ष में निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

    पदोन्नति समितियों में एससी-एसटी प्रतिनिधित्व अनिवार्य किया जाए।

    कर्मचारियों को ओवरटाइम, सी-ऑफ, रात्रि भत्ता एवं जोखिम भत्ता का समुचित लाभ दिया जाए।

    कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

    संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    डायबिटीज को न बनने दें जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती! परिवार की मुस्कान और बेहतर भविष्य के लिए शिवाय हॉस्पिटल की पहल, ₹2000 में पांच महत्वपूर्ण जांच

    November 14, 2026

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को कोरबा में मिला व्यापक जनसमर्थन

    November 12, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    डायबिटीज को न बनने दें जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती! परिवार की मुस्कान और बेहतर भविष्य के लिए शिवाय हॉस्पिटल की पहल, ₹2000 में पांच महत्वपूर्ण जांच

    By Ramesh VermaNovember 14, 20260

    कोरबा,डायबिटीज यानी मधुमेह आज सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि तेजी से बढ़ती ऐसी स्वास्थ्य चुनौती…

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को कोरबा में मिला व्यापक जनसमर्थन

    November 12, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने तिलक भवन में रखी शोक सभा: वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया को दी गई श्रद्धांजलि

    November 10, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (3,009)
    • छत्तीसगढ़ (171)
    • दुनिया (30)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.