कोरबा/रायपुर,छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के बलरामपुर, बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय मानसूनी प्रणाली और बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के प्रभाव से इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। भारी वर्षा के कारण निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि तथा यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
















