कोरबा

ब्रेकिंग न्यूज़ : फ़्लोरा मैक्स पीड़ितों का ऐलान..न्याय नही तो वोट नही, याद कर रहे वो बयान…

कोरबा, फ्लोरमैक्स पीड़ितों ने ऐलान करते हुए कहा है न्याय नही मिला तो चुनाव का केरेंगे बहिष्कार। महिलाओ ने यह भी कहा मंत्री का बयान बार -बार मन को कुरेद रहा है।
बता दें कि फ़्लोरा मैक्स कंपनी से ठगी का शिकार हुई महिलाओं का संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक बार फिर आचार संहिता के निर्देशों का पालन करते हुए पीड़ित महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और अपनी मांगों को रखते हुए शीघ्र समाधान की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो वे नगरीय निकाय चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लेंगी।

0 चुनाव बहिष्कार से प्रशासन की बढ़ी मुश्किलें
महिलाओं ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि प्रशासन इस मामले में तत्काल ठोस कदम उठाए और उनकी समस्याओं का समाधान करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोरबा नगर पालिका निगम क्षेत्र की करीब 10 से 12 हजार पीड़ित महिलाएं नगरीय निकाय चुनाव का बहिष्कार करेंगी। साथी इस मामले में ठगी का शिकार हुई जिलेभर की 30 से 40000 महिलाएं भी अपने क्षेत्र के चुनाव का बहिष्कार का मन बना रही है

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button