कोरबा

11 किसानों की फसल को हाथियों ने किया चौपट

0 63 हाथियों के समूह  कर रहे विचारण

कोरबा वन मंडल कोरबा में अब हाथियों की संख्या 63 हो गयी हैं। करतला और कुदमुरा रेंज में हाथियों ने 11 किसानों के धान की फसल को चौपट कर दिया हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल से एक दंतैल हाथी पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। घायल हाथी भी झुंड में मिलने पहुंच गया है। कटघोरा वन मंडल में 50 हाथी पसान रेंज के बनबांधा जंगल में है। जिले के दोनों वन मंडल में हाथियों की संख्या 113 पहुंच गई है। कोरबा वन मंडल में लंबे समय बाद हाथियों का झुंड आया है। कुदमुरा रेंज में 13 हाथी जिल्गा बरपाली के आसपास घूम रहे हैं। बरपाली धान खरीदी केंद्र के पास हाथियों को देखा गया। करतला रेंज में हाथियों का झुंड दूसरे दिन भी बड़मार जंगल में धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button