कोरबा

केबीसी जूनियर : कोरबा डीपीएस एनटीपीसी के छात्र  अर्जुन ने जीते साढ़े बारह लाख

Oपिता मनीष अग्रवाल है एनटीपीसी अधिकारी,माता नेहा है गृहिणी
कोरबा,डीपीएस एनटीपीसी के छात्र अर्जुन अग्रवाल ने 11 वर्ष की उम्र में केबीसी जूनियर के इस सीजन में 12 लाख 50 हजार प्वाइंट जीते है।केबीसी जूनियर का पहला शो आज सोमवार रात ही प्रसारित हुआ।शो के प्रस्तोता अमिताभ बच्चन ने अर्जुन की प्रतिभा की भूरी भूरी प्रशंसा की।शो पर अर्जुन अपने माता, पिता और छोटी बहन नैना के साथ आया था।यह कोरबा के लिए भी गौरव की बात है कि यहां का निवासी कोई नन्हा छात्र यूं केबीसी जूनियर में सफल रहा।25 लाख के सवाल का जवाब न मालूम होने पर अर्जुन ने गेम क्विट कर दिया।
अर्जुन अग्रवाल के पिता मनीष अग्रवाल ntpc कोरबा में डीजीएम (एमजीआर) और माता नेहा अग्रवाल गृहणी है, जिनकी अर्जुन से एक छोटी बिटिया नैना भी है।नेहा अग्रवाल ने कहा। “हम हमेशा उसकी क्षमताओं पर विश्वास करते थे, और जूनियर केबीसी पर उसके प्रदर्शन ने उसे सच कर दिखाया है और न केवल हमें वरन एनटीपीसी और डीपीएस परिवार के साथ साथ कोरबा वासियों के लिए भी गर्व का क्षण उपलब्ध कराया।
अर्जुन की केबीसी मंच तक की यात्रा चुनौतियों से भरी थी। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद, उसे मुंबई में आयोजित ग्राउंड ऑडिशन के लिए चुना गया, जहां उसने 540 प्रतिभागियों के बीच लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उत्कृष्टता हासिल की, चयनकर्ताओं को अपनी आत्मविश्वास और ज्ञान से प्रभावित किया। शैक्षणिक उपलब्धियों के अलावा, अर्जुन एक कुशल शतरंज खिलाड़ी है और बैडमिंटन खेलना पसंद है, जो उसकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है। उसका पसंदीदा विषय विज्ञान है, और उसे सीखने के प्रति उत्साह और जिज्ञासा के लिए जाना जाता है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button