Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा: प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

    October 24, 2026

    कोरबा में 25 अक्टूबर को डिंगापुर सामुदायिक भवन में होगा ‘फैमिली डे सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित

    October 24, 2026

    दशहरा मेले में नाबालिग से छेड़छाड़ और भाई से मारपीट भाजपा नेता अनिल चौरसिया कौशल चौरसिया दिनेश चौहान के ऊपर लगाए गए गंभीर ,एसपी से शिकायत, देखिए शिकायत की कॉपी

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»स्काउट्स गाइड्स ने जरूरतमंद परिवार के घर दिवाली की खुशियां बिखेरी
    कोरबा

    स्काउट्स गाइड्स ने जरूरतमंद परिवार के घर दिवाली की खुशियां बिखेरी

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaNovember 1, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 शासकीय हाई स्कूल, बुंदेली इकाई का सेवा कार्य

      कोरबा, स्काउट प्रार्थना में उल्लेखित “हमारा कर्म हो सेवा, हमार धर्म हो सेवा …”, इन पंक्तियों को हाई स्कूल बुंदेली के स्काउट्स गाइडस ने सार्थक किया है। दीपावली पर्व पर एक जरूरतमंद परिवार के कच्चे घर की न केवल रंगाई- पुताई की गई बल्कि रंगोली से आंगन को सजाते हुए दीपों से उजाला बिखेरते हुए दामन को खुशियों से भर दिया।

      ग्राम पंचायत बुंदेली में संचालित शासकीय हाई स्कूल की स्काउट, गाइड इकाई प्रत्येक वर्ष जरूरतमंद परिवार में खुशियां बिखेरने का काम करती है। ग्राम बुंदेली निवासी बसंत आदिले एवं उनकी पत्नी अंजू रोजी- मजदूरी कर परिवार का किसी तरह पालन पोषण करते हैं। काम के लिए वे दूसरे राज्यों में भी प्रवास करते हैं। आदिले दंपति की दो पुत्रियां हैं। बड़ी बेटी मीनाक्षी शासकीय हाई स्कूल की कक्षा 9वीं में अध्ययनरत है। जबकि छोटी बेटी कुपोषण का शिकार हो जाने के कारण अस्वस्थ है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इस वजह से वे कोई भी त्योहार बेहतर तरीके से नहीं मना पाते हैं। शासकीय हाई स्कूल, बुंदेली की प्राचार्य अनिता ओहरी के मार्गदर्शन और गाइड केप्टिन पुष्पा शांडिल्य के नेतृत्व में स्काउट्स, गाइड्स ने इस दिवाली पर आदिले परिवार में खुशियां लाने की ठानी। लिहाजा पूरी इकाई एकजुट हुई स्कार्फ लगाया और दिवाली के एक दिन पूर्व आदिले परिवार के यहां दस्तक दी। सभी ने मिलकर घर- आंगन और आस-पास की साफ सफाई की। फिर मिट्टी से बने शेड वाले कच्चे मकान की रंगाई- पुताई कर उसे चकाचक कर दिया। दिवाली के दिन स्काउट गाइड की पूरी टीम फिर से पहुंची और घर- आंगन को दीये की रोशनी से जगमग करते हुए आदिले परिवार को मिठाई खिलाई। सभी ने साथ मिलकर प्रदूषण रहित पटाखे छोड़े और दीपावली उत्सव का आनंद उठाया। इस दौरान गाइड्स ने सुआ नृत्य की प्रस्तुति भी दी।

      इन स्काउट्स, गाइड्स ने सेवा कार्य किया

      गाइड केप्टिन पुष्पा शांडिल्य के नेतृत्व में भगत सिंह ट्रूप के स्काउट्स जयप्रताप, विवेक कुमार दिवाकर, शुभम बघेल, स्वतंत्र कुमार आदिले, सुजल धिरहे, जयपाल, कुनाल दिवाकर, शिवम रात्रे तथा मदर टेरेसा कंपनी की गाइड्स सुकेसनी, अदिति डहरिया, सुहानी कुर्रे, नेहा बघेल, श्रेया रात्रे, मीनाक्षी, रिया आदिले, सुप्रिया साहू, निधि दिवाकर ने सेवा कार्य किया।

      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Ramesh Verma
      Ramesh Verma

      Mob. 9144488800, 9685187361

      Related Posts

      मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा: प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

      October 24, 2026

      कोरबा में 25 अक्टूबर को डिंगापुर सामुदायिक भवन में होगा ‘फैमिली डे सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित

      October 24, 2026

      दशहरा मेले में नाबालिग से छेड़छाड़ और भाई से मारपीट भाजपा नेता अनिल चौरसिया कौशल चौरसिया दिनेश चौहान के ऊपर लगाए गए गंभीर ,एसपी से शिकायत, देखिए शिकायत की कॉपी

      October 24, 2026
      Stay In Touch
      • Facebook
      • Twitter
      • Instagram
      • YouTube
      • WhatsApp
      Don't Miss
      कोरबा

      मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा: प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

      By Ramesh VermaOctober 24, 20260

      कोरबा, जिले के रजगामार क्षेत्र में घटित अत्यंत निंदनीय और जघन्य घटना की शिकार मासूम…

      कोरबा में 25 अक्टूबर को डिंगापुर सामुदायिक भवन में होगा ‘फैमिली डे सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित

      October 24, 2026

      दशहरा मेले में नाबालिग से छेड़छाड़ और भाई से मारपीट भाजपा नेता अनिल चौरसिया कौशल चौरसिया दिनेश चौहान के ऊपर लगाए गए गंभीर ,एसपी से शिकायत, देखिए शिकायत की कॉपी

      October 24, 2026

      43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें

      October 23, 2026
      Contact Us
      Contact Us

      Ramesh Verma
      Owner

      📍 Address:
      372, ITI Rampur Basti
      Korba, Chhattisgarh, India – 495677

      📞 Mobile:
      9144488800
      9685187361

      📧 Email:
      [email protected]

      Categories
      • Blog (55)
      • कोरबा (2,976)
      • छत्तीसगढ़ (170)
      • दुनिया (28)
      • देश (50)
      • मनोरंजन (25)
      post calendar
      October 2026
      M T W T F S S
       1234
      567891011
      12131415161718
      19202122232425
      262728293031  
      « Sep    
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
      • About Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • Terms & Conditions
      • Contact Us
      © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.