Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा: प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

    October 24, 2026

    कोरबा में 25 अक्टूबर को डिंगापुर सामुदायिक भवन में होगा ‘फैमिली डे सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित

    October 24, 2026

    दशहरा मेले में नाबालिग से छेड़छाड़ और भाई से मारपीट भाजपा नेता अनिल चौरसिया कौशल चौरसिया दिनेश चौहान के ऊपर लगाए गए गंभीर ,एसपी से शिकायत, देखिए शिकायत की कॉपी

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ‘छत्तीसगढ़ के पहिली तिहार हरेली‘ के अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर पहुंच किया पूजा अर्चना
    कोरबा

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ‘छत्तीसगढ़ के पहिली तिहार हरेली‘ के अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर पहुंच किया पूजा अर्चना

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaAugust 4, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरेली के पावन पर्व पर हसदेव नदी के तट पर भवानी मंदिर के समीप निर्मित प्रदेश के एकमात्र छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर अंचल और प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना किया। इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने मंदिर परिसर में कृषि उपकरणों की विधिवत पूजा अर्चना किया।तत्पश्चात मंचिय कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

    मंचीय कार्यक्रम के शुरुआत में समारोह के मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल का मंदिर संचालन समिति के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि विगत 20 वर्षों से मंदिर संचालन समिति के सदस्यगण इस परिसर में अपनी सेवाएं दे रहे है जो कि प्रशंसनीय है। विगत 20 वर्षों से मुझे भी यहां आकर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त होते आ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मंदिर परिसर के पास ही एक सुविधा जनक सामुदायिक भवन एवं शेड का निर्माण करवाया गया है जिससे विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन में लाभ मिलता है। श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि हरेली का पर्व किसानों, खेतीहर, कामगरों का महान लोकपर्व है इस दिन किसान अपने कृषि उपकरणों का घर के आंगन में परंपरागत ढ़ंग से पूजा अर्चना करते है। चारों तरफ खेत-खलिहानों में मनमोहक और आंखो को सुकून देने वाले हरियाली तथा शीतल हवाएं से आनंद मिलता है।
    संचालन समिति के संरक्षक हरिशचन्द्र निषाद ने स्वागत उद्बोधन किया। जिन्होंने बताया कि समूचे छत्तीसगढ़ में कोरबा एकमात्र ऐसी जगह है जहां आज से बीस साल पहले जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर का निर्माण करवाया था। जहां प्रतिवर्ष हरेली पर्व का भव्य आयोजन किया जाता है। इस मंदिर परिसर में दूरस्थ अंचलों के भी श्रद्धालु पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं। तथा प्रदेश के ख्यातिलब्ध लोक कलाकारों के जत्थे नृत्य अथवा गायन विधाओं में अपनी प्रस्तुतियां देते हैं। यहां सुबह से ही मेले जैसा माहौल बना रहता है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि निगम सभापति श्यामसुंदर सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
    कार्यक्रम स्थल पर हर आयु वर्ग के लोगों के लिए नारियल फेक, गेडी दौड़ सहित अनेक पारंपरिक खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि व अन्य मंचस्थ अतिथियों के हाथों पुरूस्कृत किया गया।
    आज के कार्यक्रम में कोरबा के लोक कलाकार थीरमन दास अपने दल के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस मौके पर जयसिंह अग्रवाल ने उन्हंे एक हारमोनियम भेंट किया। इस अवसर पर उपस्थित बड़ी संख्या में महिलाओं ने हरीतिमा का प्रतीक हरे रंग की साड़ियां पहन रखी थीं। उपस्थित लगभग एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भण्डारा भोग प्रसाद का आनंद उठाया।
    कार्यक्रम का संचालन अंचल के प्रसिद्ध रंगमंच कमी घनश्याम श्रीवास ने किया तथा आभार प्रदर्शन समिति के संरक्षक यू.आर. महिलांगे ने व्यक्त किया।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक मोहन प्रधान, महासचिव प्यारे लाल चौधरी, संगठन सचिव सुरेश कुमार द्विवेदी, आर.के. पाण्डेय, कोषाध्यक्ष दिगम्बर कर्ष, नरायण कुर्रे, महिला मंडल अध्यक्ष गीता महंत, अर्चना उपाध्याय, कुसुम द्विवेदी, अमृता निषाद, तरूण कुमार राठौर, संतोष शुक्ला, दिनेश कुमार केवट, के.आर. डहरिया, मानसिंह राठिया, ममता कटकवार, आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर संतोष राठौर, बसंत चन्द्रा, गजानंद साहू, प्रदीप पुरायणे, गंगाराम भारद्वाज, गणेश दास महंत, द्रोपती तिवारी, शांता मंडावे, सुनिता तिग्गा, क्रांति यादव सहित बड़ी संख्या में कोरबा शहर व ग्रामीण अंचल के गणमान्य स्त्री पुरूष उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा: प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

    October 24, 2026

    कोरबा में 25 अक्टूबर को डिंगापुर सामुदायिक भवन में होगा ‘फैमिली डे सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित

    October 24, 2026

    दशहरा मेले में नाबालिग से छेड़छाड़ और भाई से मारपीट भाजपा नेता अनिल चौरसिया कौशल चौरसिया दिनेश चौहान के ऊपर लगाए गए गंभीर ,एसपी से शिकायत, देखिए शिकायत की कॉपी

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा: प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

    By Ramesh VermaOctober 24, 20260

    कोरबा, जिले के रजगामार क्षेत्र में घटित अत्यंत निंदनीय और जघन्य घटना की शिकार मासूम…

    कोरबा में 25 अक्टूबर को डिंगापुर सामुदायिक भवन में होगा ‘फैमिली डे सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित

    October 24, 2026

    दशहरा मेले में नाबालिग से छेड़छाड़ और भाई से मारपीट भाजपा नेता अनिल चौरसिया कौशल चौरसिया दिनेश चौहान के ऊपर लगाए गए गंभीर ,एसपी से शिकायत, देखिए शिकायत की कॉपी

    October 24, 2026

    43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें

    October 23, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,976)
    • छत्तीसगढ़ (170)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.