Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    नील मैदान में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

    October 25, 2026

    मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा: प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

    October 24, 2026

    कोरबा में 25 अक्टूबर को डिंगापुर सामुदायिक भवन में होगा ‘फैमिली डे सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»बालको ने वेदांता स्किल स्कूल के साथ मनाया विश्व युवा कौशल दिवस
    कोरबा

    बालको ने वेदांता स्किल स्कूल के साथ मनाया विश्व युवा कौशल दिवस

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 16, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपने वेदांता स्किल स्कूल के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को स्वावलंबी बनाया है। कंपनी के इस पहल ने 2010 से अबतक छत्तीसगढ़ के 12,000 युवाओं के जीवन में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन लाने में सहायक बना। विश्व युवा कौशल दिवस पर बालको ने वेदांता स्किल स्कूल में 100 से अधिक प्रशिक्षुओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन कियाजिसमें युवाओं को सशक्त बनाने और उनकी क्षमता को पहचानने में कौशल के महत्व पर जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम में व्यक्तिगत विकास और व्यावसायिक विकास दोनों को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन की गई प्रतियोगिताएँ शामिल थीं। इनका उद्देश्य छात्रों के अपने-अपने ट्रेड में कौशल को बढ़ाना और साथ ही उनके समग्र व्यक्तित्व को बढ़ावा देना था। आयोजन मनोरंजन और उत्साह से भरा रहा जिसमें नृत्य प्रदर्शन, फैशन शो, खाना पकाने की चुनौतियाँ और अन्य आकर्षक गतिविधियों के अलावा इलेक्ट्रिकल मॉडल बनाना शामिल था।

    सोलर पीवी इंस्टॉलर ट्रेड में प्रशिक्षु कशिश यांगडे ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बोली की मैं आर्थिक रूप से सशक्त तथा परिवार का भरण-पोषण करना चाहती थी। सोलर एनर्जी के साथ काम करना अविश्वसनीय रूप से संतुष्टिदायक है। कंपनियों और सरकारी निकायों द्वारा सोलर स्रोतों पर बढ़ते ध्यान के साथ मुझे इस ट्रेड में कुशल होने पर गर्व है।

    फिटर ट्रेड से प्रशिक्षण प्राप्त हिमांशु कुमार साहू एक्वा पंप्स लिमिटेड में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी स्वावलंबी बनने की यात्रा को साझा करते हुए कहा कि वेदांता स्किल स्कूल में 45-दिवसीय प्रशिक्षण जीवन बदलने वाला रहा है। आवासीय सुविधा एक महत्वपूर्ण लाभ था जिसे शिक्षण अनुभव को बेहतर बनाया। प्रशिक्षण ने मुझे नौकरी के लिए आवश्यक तकनीकी कौशल में निपुण बनाया और मेरे व्यक्तित्व को भी निखारा। हमें औद्योगिक संचालन और प्रभावी संचार को समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

    45 दिवसीय सिलाई मशीन ऑपरेटर कोर्स की प्रशिक्षु तामेश्वरी पटेल ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि मुझे हमेशा से सिलाई में रुचि रही है और मैं अपनी गुड़ियों के लिए कपड़े बनाती थी। जब एक मित्र ने मुझे वेदांता स्किल स्कूल के सिलाई कार्यक्रम के बारे में बताया तो मैंने इसमें शामिल होने का फैसला किया। प्रशिक्षण ने मुझे रोजगारपरक कौशल प्रदान किए हैं जो मुझे आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए सशक्त भी बनाते हैं।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने वेदांता स्किल स्कूल पहल के महत्व पर बताया कि वेदांता में सतत आजीविका विकास हमारे सामुदायिक प्रयासों का केंद्र है। छत्तीसगढ़ और भारत के भविष्य को आकार देने के लिए हमारे युवाओं को सही कौशल और शिक्षा से लैस करना आवश्यक है। वेदांता स्किल स्कूल स्थानीय युवाओं को रोजगार योग्य कौशल हासिल करने के लिए मार्ग बनाते हैं जिससे उनकी वित्तीय सुरक्षा और आर्थिक विकास सुनिश्चित होता है। व्यक्तियों को सशक्त बनाकर हम सामुदायिक विकास और सशक्त भारत के बड़े लक्ष्य में योगदान करते हैं।

    वेदांता स्किल स्कूल हॉस्पिटैलिटी, वेल्डिंग, सिलाई मशीन ऑपरेटर, सोलर पीवी टेक्निशियन, इलेक्ट्रिकल, फिटर-लेवलिंग अलाइनमेंट बैलेंसिंग और मोबाइल रिपेयर ऑपरेटर सहित कुल सात ट्रेडों में मुफ्त आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। 45 से 60 दिनों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के दिशानिर्देशों के अनुसार तैयार किया गया है। स्कूल स्किल के साथ व्यावहारिक ज्ञान संचार, सुरक्षा, कानूनी अधिकार और मासिक धर्म स्वास्थ्य पर सत्रों के साथ समग्र विकास पर जोर देता है। इसमें अनुभवी बालको कर्मचारियों से मार्गदर्शन शामिल है। वित्तीय वर्ष 2024 में 1241 व्यक्तियों को कार्यक्रम से लाभ हुआ जिनमें 72% महिला उम्मीदवार थीं। 100% प्रशिक्षुओं को रोजगार का अवसर प्राप्त मिलता है जो भारत भर के प्रतिष्ठित विभिन्न संस्थानों में कार्यरत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    नील मैदान में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

    October 25, 2026

    मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा: प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

    October 24, 2026

    कोरबा में 25 अक्टूबर को डिंगापुर सामुदायिक भवन में होगा ‘फैमिली डे सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    नील मैदान में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

    By Ramesh VermaOctober 25, 20260

    कोरबा, विजयादशमी के पावन अवसर पर दशहरा उत्सव समिति, नील मैदान, सुभाष ब्लॉक, एसईसीएल कोरबा…

    मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा: प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

    October 24, 2026

    कोरबा में 25 अक्टूबर को डिंगापुर सामुदायिक भवन में होगा ‘फैमिली डे सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित

    October 24, 2026

    दशहरा मेले में नाबालिग से छेड़छाड़ और भाई से मारपीट भाजपा नेता अनिल चौरसिया कौशल चौरसिया दिनेश चौहान के ऊपर लगाए गए गंभीर ,एसपी से शिकायत, देखिए शिकायत की कॉपी

    October 24, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,977)
    • छत्तीसगढ़ (170)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.