Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    April 28, 2026

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»आम नागरिकों के साथ बाइक चलाकर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने मतदाताओं को किया जागरूक
    कोरबा

    आम नागरिकों के साथ बाइक चलाकर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने मतदाताओं को किया जागरूक

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaApril 27, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली का किया गया आयोजन

    0 हेलमेट पहनकर सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने का भी दिया संदेश
    कोरबा ,लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने कोरबा शहर के प्रमुख मार्गों में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी आदि की उपस्थिति में जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित शहर के युवाओं, आम मतदाताओं एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बाइक रैली में मतदाताओं को मतदान दिवस 07 मई को मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने अपील की गई। बाइक रैली के माध्यम से आम नागरिकों को यह भी संदेश दिया गया कि सड़क पर यातायात के नियमों का पालन करें और बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें। बाइक रैली में शामिल युवाओं एवं आम नागरिकों ने बैनर-पोस्टर के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।
    जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर कलेक्टोरेट परिसर से किया गया। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर बाइक चलाते हुए मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन में बढ़चढ़ कर भाग लेने अपील की। कलेक्टर ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हमारा एक-एक वोट महत्व रखता है। समय पर मतदान करके हम सभी मतदाता अपने पसंद का उम्मीद्वार चुन सकते हैं। हम सभी मतदान में जितना अधिक भाग लेंगे, हमारा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की जानकारी के लिए लगातार अनेक सुविधाएं दी जा रही है। हम अपने उम्मीदवार के विषय में भली-भांति जान सकते हैं। कलेक्टर ने बाइक रैली का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक बनाना और उन्हे मतदान के लिए प्रेरित करना बताया है। उन्होंने अपील की है कि 07 मई को सभी मतदाता अपने नजदीकी मतदान केंद्र में जाकर मतदान अवश्य करें। इस दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के तहत परिचय पत्र अवश्य रखें। बाइक रैली का आयोजन कलेक्टारेट परिसर से प्रारंभ होकर तानसेन चौक होते हुए बुधवारी बाजार चौक, सीएसईबी चौक, टी.पी. नगर चौक, सतनाम/गुरूघासीदास चौक, महाराणा प्रताप चौक बुधवारी, घंटाघर चौक, कोसाबाड़ी चौक, एनसीसी कैंप, तहसील आफिस, एसपी आफिस होते हुए कलेक्टोरेट परिसर पर समाप्त हुई। जिला प्रशासन द्वारा बाइक रैली की नियमानुसार एसडीएम कोरबा से अनुमति ली गई थी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ व स्वीप नोडल अधिकारी संदीप मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, सहित अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा एवं डिप्टी कलेक्टर तथा जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक उपस्थित थे। जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली में जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस, वन तथा व नगर पालिक निगम के कर्मचारी तथा आम नागरिक शामिल हुए। कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी को भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    April 28, 2026

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    By Ramesh VermaApril 28, 20260

    कोरबा,कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर बसे ग्राम फरसवानी में देर रात्रि एक अत्याधिक दर्दनाक सड़क दुर्घटना…

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026

    श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के चुनाव विवाद पर सहायक पंजीयक बिलासपुर ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा पारित ऐतिहासिक एवं निष्पक्ष निर्णय,धारा 27 के अंतर्गत सी.ए. गोपाल अग्रवाल की निर्वाचित कार्यकारिणी वैध घोषित

    April 27, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,734)
    • छत्तीसगढ़ (162)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.