छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव कोरबा सहित 7 सीटों पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लड़ेगी चुनाव

रायपुर,अगले महीने 19 अप्रैल से शुरु होने जा रहे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने सात सीटों के उम्मीदवारों को चयन कर लिया है। प्रत्याशियों के नाम का ऐलान जल्द किया जा सकता है। इसके अलावा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश में भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। पार्टी के फैसले की जानकारी देते हुए गोंगपा प्रमुख एवं पाली तनाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकार ने कहा है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में अकेले ही मैदान पर उतरने जा रही है। फिलहाल कोरबा, सरगुजा, रायगढ़, महासमुंद, रायपुर, कांकेर और राजनांदगांव सीट के लिए उम्मीदवारों के चयन को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
बता दें कि 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में गोंगपा पाली तानाखार विधानसभा सीट जीतने में सफल रही। इस बार के लोकसभा चुनाव में उसकी मौजूदगी की बड़ी वजह पिछली सफलता ही है। पाली तानाखार कोरबा संसदीय क्षेत्र में आता है। इसके अलावा सरगुजा, रायगढ़, कांकेर और राजनांदगांव में आदिवासी समाज के वोटरों में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का खासा प्रभाव है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button