कोरबा
खड़ी ट्रेलर में बाइक चालक टकराए, एक की मौत, एक घायल
0 कटघोरा-अंबिकापुर मुख्य मार्ग में हुआ हादसा
कोरबा, जिले के बांगो थाना अंतर्गत ग्राम लमना में पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रेलर से बाइक क्रमांक CG-12-BE-5496 में सवार दो बाइक चालक जा टकराये, स्थानीय लोगो ने एम्बुलेंस की मदद से पोड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान एक की मृत्यु हो गई, वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कोरबा जिला अस्पताल रिफर किया गया, बताया जाता है एक युवक ग्राम तलमली का निवासी हैं, दूसरा ग्राम गुरसिया का निवासी हैं। बांगो पुलिस मर्ग क़ायम कर विवेचना कर रही हैं।




