कोरबा

धनतेरस पर्व पर बाजारों में दिखी रौनक


0 ज्वैलरी, ऑटोमोबाइल, बर्तन और इलेक्ट्रानिक बाजार रहे गुलजार

कोरबा, जिले में धनतेरस पर्व के अवसर पर बाजारों में सुबह से रौनक बनी रही। बाजारों में लोगों की भारी भीड़ नजर आई। लोग बर्तनों और अन्य सामानों की खरीदारी में जुटे रहे। इससे दुकानदारों के चेहरे खिले दिखाई दिए। सुबह से ही बाजारों में लोगों की चहल-पहल दिखाई दी। दीपावली पर्व से दो दिन पहले मनाए जाने वाले धनतेरस के इस पर्व पर खरीदारी को शुभ माना जाता है। खासकर बर्तनों व ज्वेलरी के अलावा नए वाहनों और उपकरणों की खरीद अधिक हुई। धनतेरस के दिन जिले में करोडों का व्यवसाय हुआ है। त्योहार पर बाजारों में रही लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
शहर के दुकानदारों ने अपनी दुकानों को विशेष रूप से सजाया था। ये दुकानें खरीदारों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। शहर की अधिकतर महिलाएं पूजा सामग्री व दीपक खरीदतीं दिखाई दी। वहीं ग्रामीण अंचलों के लोगों ने अपने घरों को सजाने की सामग्री की जमकर खरीदारी की। हालांकि सामान महंगे होने के बावजूद लोगों ने स्वदेशी सामानों की खरीदारी की। त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क दिखाई दी। पुलिसकर्मी चौक-चौराहों पर घूमकर स्थिति का जायजा लेते रहे। वहीं आने-जाने वालों पर पूरी नजर रखी जा रही थी। बाजार में सुरक्षा के माकूल इंतजाम रहे।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button