छत्तीसगढ़

कांग्रेस की दूसरी सूची के मंथन मे सीएम और डिप्टी सीएम समेत अन्य नेता बैठक में होंगे शामिल ,दिल्ली में आज होगी अहम बैठक

रायपुर. कांग्रेस में नवरात्रि के पहले दिन 30 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है बाकी 60 सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है दिल्ली में आज कांग्रेस की अहम बैठक होनी है. जिसमें दूसरी सूची को लेकर चर्चा होगी. AICC सचिव वेणुगोपाल की अध्यक्षता में बनी कमेटी टिकट पर फैसला करेगी. ये बैठक कांग्रेस मुख्यालय में होनी है. जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा शामिल होंगी.बता दें कि कांग्रेस 30 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी 15 तारीख को जारी कर चुकी है. अब बाकी 60 प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस में मंथन चल रहा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि नॉन परफॉर्मिंग विधायकों की टिकट इस लिस्ट में कट सकती है.

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button