Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने टी. पी. नगर कोरबा में शीतल शरबत मंदिर का किया शुभारंभ

    April 19, 2026

    कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    April 18, 2026

    निशुल्क शीतल शरबत वितरण का पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कल करेंगे शुभारंभ

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»मेहनत के वेतन लेने के लिए मजदूरों को मिल रही धमकी, वन विभाग व ठेकेदार मजदूरों को कर रहे हैं गुमराह
    कोरबा

    मेहनत के वेतन लेने के लिए मजदूरों को मिल रही धमकी, वन विभाग व ठेकेदार मजदूरों को कर रहे हैं गुमराह

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaOctober 11, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 मामले को दबाने का किया जा रहा है प्रयास,स्टॉप डैम निर्माण का मामला

    कोरबा, जिले में वन विभाग के अंतर्गत काम करने वाले मजदूरों को काम निकल जाने के बाद दर-दर की ठोकर खिलाने की परंपरा टूट नहीं रही है। कोरबा और कटघोरा मंडल वन मंडल के विभिन्न कार्यों को अंजाम देने के बाद दर्जनों मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल सकी है और इस तरह की शिकायतें पूर्व डीएफओ के कार्यकाल में अक्सर सामने आती रही। इस तरह शिकायतों को आधार बनाकर कुछ मौकापरस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा विभाग से अपनी रोटी सेंक कर मामलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। विभिन्न कार्यों के साथ-साथ स्टाप डैम निर्माण के मामले भी सुर्खियों में रहे हैं।
    एक ऐसे ही स्टॉप डैम को लेकर मामला सामने आया है जिसके मजदूर 4 माह भटक रहे हैं।
    सहायक श्रम आयुक्त सहित कलेक्टर,एसपी व डीएफओ से शिकायत करने जिला मुख्यालय पहुंचे मजदूरों मनोज, राजेन्द्र, शिव, अरूण, रामेश्वर, शरद, मास्टर, श्याम, रींकू, पिंटू व अन्य सभी ने बताया कि वे लोग पसरखेत रेंज सुईढोंढा WHS-7 स्टाप डेम पी-1129 के अंतर्गत ठेकेदार मनदीप सिंह भाटिया के अधीनस्थ मजदूरी का कार्य 7 फरवरी 2023 से 27 जून 2023 तक किया। 7 मिस्त्री, 14 लेबर व लगभग 20 रेजा कार्य किए हैं। उक्त कार्य को ठेकेदार मनदीप सिंह भाटिया के द्वारा राहुल शुक्ला से कराया गया है। मनदीप सिंह भाटिया के द्वारा रेजा का पेमेंट 1-2 माह करके धीरे-धीरे भुगतान किया गया है परंतु 21 मजदूरों का वेतन आज दिनांक तक भुगतान नहीं किया गया है। अपने वेतन की मांग करने पर मनदीप सिंह भाटिया के द्वारा राहुल शुक्ला के माध्यम से मजदूरों को बिलासपुर बुलाया गया था जहाँ सभी के सामने हिसाब-किताब किया गया और 2 दिन में पेमेंट कर देने का आश्वासन दिया गया परंतु मजदूरों का वेतन नहीं दिया गया। बाद में इन्हें 2 बार फिर से बिलासपुर बुलाया गया और ईश पाण्डेय नामक व्यक्ति से धमकी देकर डराया-धमकाया गया। इस प्रकार मजदूरी करा कर वेतन का आज दिनांक तक भुगतान नहीं किया गया है।

    0 डीएफओ के आश्वासन में चल रहा था काम ,नहीं हुआ काम उल्टा धमकी दिया जा रहा है
    तत्संबंध में मजदूरों के द्वारा डी.एफ.ओ. को भी मौखिक शिकायत किया गया जिस पर डी.एफ.ओ. ने 7 दिवस के अंदर मजदूरी राशि का भुगतान कराने का आश्वासन दिया था। जबकि डी.एफ.ओ. कोरबा के द्वारा मुख्य ठेकेदार मनदीप सिंह भाटिया को उक्त कार्य का 60 प्रतिशत राशि का भुगतान कर दिया गया है उसके बाद भी मनदीप सिंह मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं कर रहा है और उल्टा धमकी दिलवा रहा है।
    पीड़ितों ने कह है कि वे सभी गरीब परिवार के हैं और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते है। मजदूरी राशि का भुगतान नहीं करने से परिवार के समक्ष भरण-पोषण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।
    सक्षम अधिकारियों से प्रार्थना की गई है कि मनदीप सिंह भाटिया व राहुल शुक्ला से कार्य का बकाया मजदूरी राशि दिलाई जाय।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने टी. पी. नगर कोरबा में शीतल शरबत मंदिर का किया शुभारंभ

    April 19, 2026

    कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    April 18, 2026

    निशुल्क शीतल शरबत वितरण का पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कल करेंगे शुभारंभ

    April 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने टी. पी. नगर कोरबा में शीतल शरबत मंदिर का किया शुभारंभ

    By Ramesh VermaApril 19, 20260

    कोरबा ,कांग्रेस कार्यालय टी. पी. नगर कोरबा के सामने शीतल शरबत का विधिवत शुभारंभ पूर्व…

    कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    April 18, 2026

    निशुल्क शीतल शरबत वितरण का पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कल करेंगे शुभारंभ

    April 18, 2026

    कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर भीषण सड़क हादसा-बाल-बाल बचे लोग, 3 ट्रैलर और कार टकराई आपस में

    April 18, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,727)
    • छत्तीसगढ़ (161)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.