कोरबा

शासकीय मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज में आयोजित हुई फ्रेशर पार्टी


0 नवप्रवेशी छात्राओं का किया गया स्वागत

कोरबा, शहर के शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत के लिए सीनियर छात्राओं द्वारा फ्रेशर पार्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य नए शैक्षणिक वर्ष की बेहतरीन शुरुआत करना और सीनियर का जूनियर के साथ चिरस्थायी और टिकाऊ संबंध स्थापित करना था। कार्यक्रम में छात्राओं के लिए डांस, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
फ्रेशर पार्टी में सीनियर छात्राओं ने नवप्रवेशी छात्राओं के लिए डांस कार्यक्रम का सेगमेंट रखा जिसमे नवप्रवेशी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने डीजे पर बॉलीवुड, टॉलीवुड और छालीवुड की धुन पर अपना मनमोहक डांस परफॉर्मेंस दिया। इस दौरान नवप्रवेशी छात्राओं के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसमे पेपर डांस गेम भी शामिल था।
फ्रेशर पार्टी का उद्देश्य बताते महाविद्यालय के प्राध्यापकों और सीनियर छात्राओं ने कहा की नए छात्राओं का स्वागत कर सीनियर और जूनियर के बीच बॉन्डिंग स्थापित करना, महाविद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराना और जूनियर्स के मानसिक तनाव को दूर कर पढ़ाई की ओर प्रेरित करना है। नवप्रवेशी छात्राओं ने फ्रेशर पार्टी की तारीफ करते कहा की उनके मन में जो कॉलेज लाइफ के बारे में जो संकोच और भय था वह सब मिट गया।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button