Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    खबर ऊर्जा ब्रेकिंग न्यूज़ – रामपुर आईटीआई आरएसएस भवन के वाशिंग मशीन में लगी आग

    May 3, 2026

    बालको ने मेटल डिवीजन पेट्रोल पंप में अग्नि आपातकालीन मॉक ड्रिल का किया आयोजन

    May 2, 2026

    वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»Blog»समाज को सही दिशा दिखाने में वृद्धजनों का महत्वपूर्ण योगदान : जयसिंह
    Blog

    समाज को सही दिशा दिखाने में वृद्धजनों का महत्वपूर्ण योगदान : जयसिंह

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaOctober 2, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    • नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन

    कोरबा, अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि समाज को सही दिशा दिखाने में वृद्धजनों का महत्वपूर्ण योगदान है।

    नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिकों को माला पहना, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। राजस्व मंत्री ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना गर्व की बात है। समाज को सही दिशा दिखाने में वृद्धजनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रत्येक व्यक्ति की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे सदैव इनका आदर करे। बुजुर्गों को ईश्वर के समकक्ष माना गया है। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने वृद्धाश्रम का संचालन कर रही नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने वृद्धाश्रम की बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने आश्वस्त किया। नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख ने स्वागत उद्बोधन देते हुए राजस्व मंत्री के समक्ष केअरटेकर आवास एवं आश्रम के कार्यालय भवन निर्माण की मांग रखी। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने वृद्धाश्रम में निवासरत बालकृष्ण कसेर की स्वरचित कविताओं के संकलन का विमोचन किया। श्री कसेर ने कविता का वाचन भी किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वीणा मिस्त्री ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र गुप्ता, नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के सचिव लक्ष्मी चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता मधु पांडेय, प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना मिश्रा, ज्योति सारथी, वृद्धाश्रम के केअरटेकर बीरू यादव आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    महिला कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने दी देशवासियों को 77 वे गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं

    January 26, 2026

    ढेगुरनाला में मिला अज्ञात शव-रेस्क्यू ऑपरेशन होगा आज सुबह

    July 15, 2025

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ने निकाली स्वास्थ्य न्याय यात्रा

    May 3, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    खबर ऊर्जा ब्रेकिंग न्यूज़ – रामपुर आईटीआई आरएसएस भवन के वाशिंग मशीन में लगी आग

    By Ramesh VermaMay 3, 20260

    0 सीएसईबी के दमकल मौके पर पहुंची और आग पर पाया गया काबू कोरबा, वार्ड…

    बालको ने मेटल डिवीजन पेट्रोल पंप में अग्नि आपातकालीन मॉक ड्रिल का किया आयोजन

    May 2, 2026

    वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    May 1, 2026

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन

    April 29, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,738)
    • छत्तीसगढ़ (163)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.