कोरबा

गणेश बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया

कोरबा,  इंदिरा विहार विकास समिति व इंदिरा विहार महिला मंडल द्वारा बच्चों के लिए गणेश बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रुद्र अग्रवाल, शौर्य अग्रवाल, विराज राठौर, केविन पटेल, धन्वी अग्रवाल, दिव्यांश अग्रवाल, रुद्रांश अग्रवाल, प्रिशा सिंघानिया, परिशिका अग्रवाल, प्रभु राठौर, लड्डू गोयल ने भाग लिया।

बच्चों की भव्य झांकी के साथ हवन, आरती उपरांत गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। इंदिरा विहार महिला मंडल द्वारा आयोजन को भव्य बनाने विभिन्न सुन्दर सांस्कृतिक आयोजन किये गए। अध्यक्ष रश्मि श्रीवास, सचिव मुक्ता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भूमिका अग्रवाल, मुक्ता गोयल, सिप्पी अग्निहोत्री व महिला मंडल की सभी सदस्यों का अमूल्य योगदान रहा।


Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button