छत्तीसगढ़

खबर ऊर्जा ब्रेकिंग : गणेश पंडालों में देर रात तक डीजे-धुमाल बजाने पर बैन

रायपुर,( खबर ऊर्जा ) शहर के गणेश पंडालों में रात 10 बजे के बाद डीजे-धुमाल नहीं बजेगा। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों और धुमाल पार्टी-डीजे संचालकों की बैठक ली गई।

इस दौरान अधिकारियों ने समिति के पदाधिकारियों को तय समय के बाद पंडालों में डीजे, धुमाल या अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं बजाने का निर्देश दिया। इसके अलावा रोड में पूजा-पंडाल व स्वागत द्वार न लगाने, वाहनों की समुचित पार्किंग व्यवस्था कराने, तेज आवाज में लाउडस्पीकर न बजाने कहा गया।
बैठक में सभी समितियों को गणेश प्रतिमा का विसर्जन 1 अक्टूबर तक करने कहा गया है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश के अनुसार ही डीजे-धुमाल का इस्तेमाल करने कहा गया।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button