कोरबा
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी

कोरबा, जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में कोर लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि सांसद ज्योत्सना महंत ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ज्योत्सना महंत ने परेड का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया।
समारोह में शहीदों के परिजनों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालो अधिकारी-कर्मचारी का सम्मान भी किया गया। जिला मुख्यालय के सीएसईबी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक उदय किरण, सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



