कोरबा
राजस्व मंत्री ने प्रदेशवासियो सहित कोरबा जिला क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
कोरबा , प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियो सहित कोरबा क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि समस्त भारतवासियों के लिए यह राष्ट्रीय पर्व खुशहाली और समृद्धि का संदेश लेकर आये। उन्होने छ.ग. प्रदेश एवं कोरबा जिला वासियों को अपनी शुभकामनाएं व बधाई संदेश प्रेषित किया है। उक्त समस्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा प्रवक्ता सुरेश कुमार अग्रवाल ने दी हैं।




