कुदमुरा रेंज में दंतैल की दस्तक से मचा हडक़प, ग्रामीणों में दशक का माहौल व्याप्त

कोरबा , वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में दो दंतैल हाथियो ने दस्तक दी है। दंतैल हाथियो के दस्तक देने की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं। वहीं वन विभाग भी सतर्क हो गया है। दंतैल हाथियो को रेंज के कलमी टिकरा जंगल में विचरण करते हुए देखा गया। दो दंतैल हाथियो के क्षेत्र में धमकने तथा उत्पात मचाकर धान के थरहे का नुकसान पहुंचाए जाने की सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है। और हाथियो की निगरानी करने के साथ ही मुनादी शुरू कर दी है। ग्रामीणों से कहा जा रहा है कि वें हाथियो से दूर रहे तथा उनकी उपस्थिति वाले जंगल की ओर न जाए। यहां के चचिया जंगल में काफी दिनों तक विचरण करने के बाद हाथियो का दल धरमजयंढ़ क्षेत्र का रूख किया था हाथियो के अन्यत्र जाने से क्षेत्र वासियों एवं वन अमले ने राहत की सांस ली थी। लेकिन एक बार फिर हाथियो के आने से उनकी परेशानी व चिंता बढ़ गई है।




