Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    सीएसईबी ग्राउंड में परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल

    August 13, 2026

    सीएसईबी ग्राउंड में परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल

    August 13, 2026

    तिरंगा यात्रा में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज ले जाना गंभीर लापरवाही, भाजपा नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए: मुकेश कुमार राठौर

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»चोरों का आतंक एक बार फिर सामने आई ,250 नग सेटरिंग प्लेट की चोरी
    कोरबा

    चोरों का आतंक एक बार फिर सामने आई ,250 नग सेटरिंग प्लेट की चोरी

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaAugust 13, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 कटघोरा व मानिकपुर चौकी क्षेत्र का मामला


    कोरबा, चोर गिरोह के सदस्य एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर अज्ञात चोरों की पतासाजी शुरू कर दी है
    जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना अंतर्गत जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पुटुवा में अहिरन नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। कार्य का ठेका विशंभर दयाल अग्रवाल कंस्ट्रक्शन चाम्पा के द्वारा लिया गया है। इसमें हीरा कुर्रे इंजीनियर का काम करता है। वर्तमान में बरसात के कारण निर्माण कार्य बंद होने से सामानों की सुरक्षा के लिए 3 चौकीदार रखे गए हैं। 9 अगस्त की रात करीब 1 से 3 बजे के मध्य निर्माणाधीन पुल के निकट रखे 250 नग लोहे का पुराना सेटरिंग कीमती 75 हजार रुपए की चोरी कर ली गई। अज्ञात चोरों ने चौकीदारों को कमरे में बंद कर वारदात को अंजाम दिया। दूसरे दिन इसकी जानकारी होने उपरांत हीरा कुर्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर धारा 379 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर पुलिस द्वारा चोरों की तलाश की जा रही है।
    एक अन्य वारदात में पाली थाना क्षेत्र के चैतमा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम राहा झोरखीपारा निवासी किसान व बकरी पालक विकास कुमार गोंड़ की बकरियां चोरी कर ली गई। उसके पास 23 बकरा-बकरी हैं जिनमें से 10 नग बकरा-बकरी को 10 अगस्त की रात 11 से 3 बजे के मध्य घर का ताला तोडक़र कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। 40 हजार रुपए कीमती बकरा-बकरी की चोरी की रिपोर्ट विकास ने दर्ज कराया है जिस पर धारा 457, 380 भादवि के तहत जुर्म दर्ज तलाश किया जा रहा है। बकरी चोरी के एक अन्य मामले में बालको थाना अंतर्गत चुईया निवासी प्रेम सिंह मंझवार के घर से 10 व 11 अगस्त के मध्य काला रंग का बकरा और एक खैरा बकरा की चोरी घर के दीवार को तोडक़र कर ली गई। सुबह 6 बजे इन्हें चराने के लिए निकालने हेतु कमरे में गया तो चोरी का पता चला। तलाश के दौरान पड़ोसी तिर्की ने बकरा के जंगल में मृत होने की जानकारी दी और दूसरा गायब है। 20 हजार रुपए कीमती बकरा चोरी की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज किया गया है। इसी तरह मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बिरसामुंडा नगर दादर में निवासरत व ट्रांसपोर्टर भूपेन्द्र गहिर के सूने घर का ताला तोडक़र 9-10 अगस्त की मध्य रात्रि चोरी कर ली गई। घर के सभी सदस्य अलग-अलग रिश्तेदारों के यहां गए हुए थे और घर सूना था। सुबह 10 बजे भूपेन्द्र घर लौटा तो ताला टूटा हुआ मिला। भीतर जाने पर सामान बिखरे थे। मिलान करने पर सोने का चैन, डीएसएलआर कैमरा, मोबाइल, पायल, नगद रकम 20 हजार कुल 90 हजार की चोरी होना पाया गया। धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश में पुलिस जुटी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    सीएसईबी ग्राउंड में परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल

    August 13, 2026

    सीएसईबी ग्राउंड में परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल

    August 13, 2026

    तिरंगा यात्रा में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज ले जाना गंभीर लापरवाही, भाजपा नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए: मुकेश कुमार राठौर

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    सीएसईबी ग्राउंड में परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल

    By Ramesh VermaAugust 13, 20260

    कोरबा,स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को सीएसईबी ग्राउंड में परेड एवं सांस्कृतिक…

    सीएसईबी ग्राउंड में परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल

    August 13, 2026

    तिरंगा यात्रा में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज ले जाना गंभीर लापरवाही, भाजपा नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए: मुकेश कुमार राठौर

    August 12, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

    August 12, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,881)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.