छत्तीसगढ़

नाली बंद होने की वजह से घरों में घुसा पानी , कच्चे मकान कभी भी गिर सकते हैं हो सकता है बड़ा हादसा,  सरपंच की शिकायत के बाद भी नहीं हटाया गया ग्रामीणों की बढ़ी  परेशानी

जांजगीर चांपा, पिछले 24 घंटे से छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश हो रही है छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के ग्राम  पंचायत सिवनी  नैला में निर्मित नाली को विकास मिश्रा द्वारा बंद कर दिया है इस वजह से बरसात का पानी अधिकांश ग्रामीणों के घर घुस गया घरों में पानी घुसने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया गांव के सरपंच आनन-फानन में ग्रामीणों को अन्य जगह स्थानांतरित किया है ग्रामीणों का कहना है कि कच्चा मकान होने की वजह से कभी भी बरसात के कारण घर गिर सकता है और एक बड़ा हादसा हो सकता है

घर के अंदर घुसा पानी

बताया जा रहा है  उसी गांव में रहने वाला मंगल राम बरेट के घर नाली के ऊपर का पूरा पानी घुस गया ग्राम सिवनी के सरपंच बाई पति महारथी चौहान ने इसकी जानकारी पंचायत को दी है लेकिन किसी प्रकार का हल नहीं निकलने की वजह से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई  है पहली बारिश ने ही बुधवार को लोगों की परेशानी बढ़ा दी। जहां एक ओर गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन बरसात के कारण हुए जलभराव से कई गुना परेशा नी बढ़ गई।  सिवनी में जलभराव होने से ग्रामीणों  के घरों के अंदर तक पानी भरा गया। वहीं अन्य कई स्थानों पर जलभराव हुआ। बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों  की सफाई व्यवस्था व नालों की स्थिति उजागर कर दी।  सड़क पर जलभराव होने से गंदा पानी लोगों के घरों में भी घुस गया, जिससे लोगों को बहुत परेशानी हुई। पानी से बचाव के लिए लोग अपने सामान को घर में अन्य स्थान पर शिफ्ट करते दिखाई दिए। 

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button