

कोरबा,टीपी नगर स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलोनी बंगाली चाल में विगत 43 वर्षों से चली आ रही दुर्गा पूजा का आज भावपूर्ण समापन हुआ। विजयादशमी के अवसर पर बंगाली चाल की महिलाओं ने सिंदूर खेला की परंपरा निभाते हुए मां दुर्गा को विदाई दी।

सिंदूर खेला के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया, मां को पान, मिठाई और सिंदूर अर्पित कर अखंड सुहाग और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद ढाक की थाप और अगले बरस फिर आना मां” के जयकारों के साथ मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विदाई की इस बेला में सभी महिलाओं और पुरुषों की आंखें नम हो गईं। षष्ठी से दशमी तक जिस मां की सेवा और आराधना में पूरा पंडाल भक्तिमय रहा, आज उसी मां को विदा करते हुए हर किसी का मन भावुक था। सभी ने नम आंखों से मां को विदा किया और अगले वर्ष फिर से आने का निमंत्रण दिया।



