Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा: प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

    October 24, 2026

    कोरबा में 25 अक्टूबर को डिंगापुर सामुदायिक भवन में होगा ‘फैमिली डे सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित

    October 24, 2026

    दशहरा मेले में नाबालिग से छेड़छाड़ और भाई से मारपीट भाजपा नेता अनिल चौरसिया कौशल चौरसिया दिनेश चौहान के ऊपर लगाए गए गंभीर ,एसपी से शिकायत, देखिए शिकायत की कॉपी

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»जयसिंह अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले— बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी
    कोरबा

    जयसिंह अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले— बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaOctober 23, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा ,दिन गुरूवार को एआईसीसी पदाधिकारी एवं वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान और संगठन प्रभारी अन्‍नव ज्‍योति पटनायक तथा कोरबा शहर प्रभारी पूर्व मंत्री उमेश पटेल का कोरबा आगमन हो रहा है । जो कोरबा जिला कमेटी ‘’शहर’’ सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, ओबीसी प्रकोष्‍ठ, सेवादल, अजा, अजजा प्रकोष्‍ठ, ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे ।
    कार्यक्रम की सफलता के लिए आज जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर काेरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विशेष उपस्थिति में बैठक आहूत की गई ।
    बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि संगठन में ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी का गठन कर संगठन को मजबूती से खड़ा करना आपकी जिम्‍मेदारी है । आपको बूथ तक खुद जाना होगा । उन्‍होंने आगे कहा कि इस बात का विशेष ध्‍यान रखना होगा कि विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश, जिला, ब्‍लॉक, मंडल एवं वार्ड के प्रमुख पदाधिकारियों को उनके निवासरत बूथ में बीएलए नियुक्‍त किया जाना जरूरी है । बूथ कमेटी को पूरी निष्‍ठा एवं ईमानदारी से गठन करना होगा, कहीं ऐसा ना हो कि बूथ कमेटी के जगह भूत कमेटी बन जाए ।
    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आगे बताया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चार ब्‍लॉक कमेटी बनाए गए हैं, जिसमें दर्री – जमनीपाली 14 वार्ड, 60 बूथ, बालको 10 वार्ड 45 बूथ, कुसमुण्‍डा 6 वार्ड 20 बूथ और कोरबा 37 वार्ड 174 बूथ शामिल हैं । श्री अग्रवाल ने कोरबा ब्‍लॉक कमेटी को दो भागों में विभाजित करने एक ब्‍लॉक कमेटी बढ़ाते हुए कुल पांच ब्‍लॉक कमेटी बनाने का प्रस्‍ताव रखा जिसे उपस्थितजनों ने सर्वसम्‍मति से पारित किया है । श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस के विचारों को दिलोजान से मानने वाले ऐसे अनेकों हैं लोग जो पार्टी के लिए कारगर हो सकते हैं, पर उन्‍हें मौका नहीं मिला, उन्‍हें आप आगे ला सकते हैं ।
    पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि कोरबा विधानसभा में भी 55 मतदान केन्‍द्र बढ़े हैं । जो 244 से 299 हो गया है । इन बूथों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके निवासरत बूथों पर बीएलए नियुक्‍त करना है । प्रत्‍येक बूथ में दो सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकारी को बीएल नियुक्‍त करें ।
    पूर्व सभापति श्‍यामसुंदर सोनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नवनियुक्‍त ब्‍लॉक एवं मंडल अध्‍यक्षों में अधिकांश चेहरे युवा है, जो कांग्रेस के भविष्‍य की बुनियाद को दर्शाता है साथ ही वार्ड एवं बूथ कमेटी का गठन किया जा रहा है । इन कमेटियों में सभी सक्रिय कार्यकर्ता को स्‍थान देना होगा, जिससे पार्टी संगठन में नई ऊर्जा, जोशिला नेतृत्‍व सामने आएगा ।
    उन्‍होंने काेरबा जिला शहर के ब्‍लाॅक, एवं मंडल अध्‍यक्षों को मार्गदर्शन देते हुए संगठन को मजबूती देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि संगठन में नवनियुक्तियां केवल पद नहीं है यह जिम्‍मेदारी है, जनभावनाओं से जुड़ने की एवं संगठन के रीति नीति को जन – जन तक पहुंचाने की।
    पूर्व जिलाध्‍यक्ष नत्‍थुलाल यादव ने कहा कि ब्‍लॉक – मंडल और जिला कांग्रेस कमेटी तथा ब्‍लॉक प्रभारी, मंडल प्रभारी अपने – अपने कार्य क्षेत्र में समन्‍वय बनाकर संगठन को मजबूती देंगे । आपके आज का मेहनत का परिणाम आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों पर स्‍पष्‍ट रूप से दिखाई देगा । मेरा मानना है कि जिला-ब्‍लॉक-मंडल और वार्ड कमेटी की तरह संगठन को बूथ स्‍तर पर सशक्‍त बनाये जाने से आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसका बड़ा लाभ मिल सकता है । बैठक में बढ़ी बिजली के दाम वापस लेने और स्‍मार्ट मीटर वापस करने के लिए आवाज बुलंद किया गया ।
    जिला उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आज हमें कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस के विचारधारा के तहत् ऐसे लोगों को जोड़ना होगा जिसने विरोधी ताकतों से हर स्‍तर पर सामना किया है ।
    महिला प्रदेश पदाधिकारी रेखा त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है जो गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और शोषित वर्ग के हक के लिए आवाज उठाता है । यह वह विचार है जिसने हमें आजादी दिलाई, सविंधान दिया और देश को विकास ही राह पर अग्रसर किया ।
    इस माैके पर जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने बैठक का संचालन किया और महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी ने आभार व्‍यक्‍त किया । इस अवसर पर वरिष्‍ठ महिला नेत्री अर्चना उपाध्‍याय, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, सांसद प्रतिनिधि मोहन प्रधान, पार्षद नारायण कुर्रे, रवि चंदेल, अविनाश बंजारे, मस्‍तुल कंवर, गीता गभेल, बद्री किरण, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहू, बसंत चंद्रा, जिला पदाधिकारी मनहरण राठौर (इंटक) संजू अग्रवाल, संतोष यादव, रमेश वर्मा, डॉ. डी आर नेताम, सुरेश पटेल, महेन्‍द्र थवाईत, एफ डी मानिकपुरी, गजानंद साहू, सपना चौहान, गिरधारी बरेठ, प्रदीप पुरायणे, दुष्‍यंत शर्मा, मंडल अध्‍यक्ष मनीष शर्मा, सुकसागर निर्मलकर, जवाहर निर्मलकर, बु‍द्धेश्‍वर चौहान, रोपा तिर्की, राकेश पंकज, अशोक लोध, सुखनंदन सोनकर, डॉ.रामगोपाल यादव, प्रमोद श्रीवास, रवि खुंटे, जे पी नामदेव, आदि ने भी संबोधन दिया ।
    इस अवसर पर बी सी नामदेव, द्रो‍पदी तिवारी, संगीता श्रीवास, क्रांति सोनी, मीरा सिंह, शशि अग्रवाल, माधुरी ध्रुव, रवि खुंटे, वासुदेव प्रसाद सोनवानी, गणेश दास महंत, पवन चौहान, हरवेन्‍द्र सिंह, अवधेश लाठिया, अनिल कुमार, मुस्लिम खान, निजामुद्दीन, समसुद्दीन, जीवन चौहान, चालेश्‍वर सिंह, निर्मल कुमार साहू, राजकुमार कश्‍यप, उमेश यादव, रामकुमार चंद्रा, मनोज सिंह राठौर, लक्ष्‍मीनारायण विश्‍वकर्मा, रवि कुमार टोप्‍पो, धनंजय सिंह चंद्रा, मुन्‍ना खान, शहजाद अहमद खान, जगन्‍नाथ थवाईत, विनय कुमार, राजाराम जायसवाल, प्रेमलाल साहू, यशपाल सिंह कंवर, हिमांशु सिंह, फरियाद अली, जे पी नामदेव, मो यासिन, पंचराम निराला, हरनारायण राठौर, पवन विश्‍वकर्मा, बृजभूषण प्रसाद, सुनील निर्मलकर, विवेक श्रीवास, मिनकेतन गबेल, प्रहलाद बंजारे, ईमरान अली, साहिल खान, करण पटेल, गंगोत्री गुप्‍ता, हेमलता गुप्‍ता, चेरो अजगले आदि उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा: प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

    October 24, 2026

    कोरबा में 25 अक्टूबर को डिंगापुर सामुदायिक भवन में होगा ‘फैमिली डे सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित

    October 24, 2026

    दशहरा मेले में नाबालिग से छेड़छाड़ और भाई से मारपीट भाजपा नेता अनिल चौरसिया कौशल चौरसिया दिनेश चौहान के ऊपर लगाए गए गंभीर ,एसपी से शिकायत, देखिए शिकायत की कॉपी

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा: प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

    By Ramesh VermaOctober 24, 20260

    कोरबा, जिले के रजगामार क्षेत्र में घटित अत्यंत निंदनीय और जघन्य घटना की शिकार मासूम…

    कोरबा में 25 अक्टूबर को डिंगापुर सामुदायिक भवन में होगा ‘फैमिली डे सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित

    October 24, 2026

    दशहरा मेले में नाबालिग से छेड़छाड़ और भाई से मारपीट भाजपा नेता अनिल चौरसिया कौशल चौरसिया दिनेश चौहान के ऊपर लगाए गए गंभीर ,एसपी से शिकायत, देखिए शिकायत की कॉपी

    October 24, 2026

    43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें

    October 23, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,976)
    • छत्तीसगढ़ (170)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.