कोरबा,पत्नी की रिपोर्ट पर भाजपा पार्षद पति के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है।
प्रार्थिया का प्रकरण एसडीएम न्यायालय में लगा हुआ है। 02 जुलाई को दोपहर 12 बजे जब पीड़िता एसडीएम कार्यलय के सामने बाहर निकली तो कथित आरोपी पति के द्वारा गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया हैं। आरोप हैं की तहसील परिसर में खुलेआम धमकी देते हुए प्रार्थिया की गाड़ी के पास आकर गाली-गलौच कर रहा था। उस समय प्रार्थिया की मॉं और भाई उपस्थित थे।
आरोप के अनुसार वह उन लोगों को भी धमकी दे रहा था। पीड़िता का कहना है कि यदि मेरे साथ कोई घटना घटित होती है तो उसका जवाबदार मेरा पति होगा। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध धारा 296, 351(3)- बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है। कथित आरोपी पति ने आरोप को झूठा, निराधार व फंसाने वाला बताया है।




