Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं

    July 2, 2026

    वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

    July 2, 2026

    सफेद कोट में मानवता के सच्चे प्रहरी… शिवाय हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे पर जिंदगी के रखवालों को किया गया सम्मानित

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं
    कोरबा

    रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 2, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ
    कोरबा , रानी धनराज कॅुवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमजनों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में इस केन्द्र में लगातार स्वास्थय सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को निजी अस्पतालों के महंगे खर्च से बड़ी राहत मिली है। यह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भले ही शहरी क्षेत्र में स्थित है, लेकिन इसकी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ कोरबा शहर से लगे दर्जनों गांवों के ग्रामीण और उपनगरीय इलाकों के ग्रामीणों को भी भरपूर मिल रहा है।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामु.स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में योग्य डॉक्टरों द्वारा मौसमी बिमारियों, बुखार और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज, स्त्रीरोग विशेषज्ञ द्वारा गर्भवती महिलाओं की जॉच, निःशुल्क सोनाग्राफी की सुविधा (मंगलवार एवं शुक्रवार), 24 X 7 संस्थागत प्रसव (सामान्य एवं सीजेरियन ), बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण, आवश्यक प्रयोगशाला जॉंच ( रक्त, मूत्र मलेरिया, टाइफाइड, शुगर जॉंच ), निःशुल्क एक्स-रे की सुविधा, मलेरिया, डेंगू,टीबी और अन्य संक्रामक बिमारियों की जॉंच, आयुष्मान भारत के तहत निःशुल्क इलाज और दवाईयॉं निःशुल्क प्रदान की जा रही है। जिससे मरीजों को अब जिला चिकित्सालय की भीड़ या निजी अस्पतालों के महंगे इलाज पर निर्भर नही रहना पड़ रहा है। सुरक्षित और संस्थागत प्रसव के लिए आसपास के गांवों की महिलाओं को यहा 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्टाफ की देखरेख में प्रसव सुविधा मिल रही है। साथ ही महतारी एक्सप्रेस (102) के माध्यम से ग्रामीण मरीजों को लाने ले जाने की भी सुगम व्यवस्था है।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले हर मरीज का उपचार संवेदनशीलता से किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील किया है कि वे प्रसव, परिवार कल्याण तथा किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए इस शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य क्रेन्द्र की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

    July 2, 2026

    सफेद कोट में मानवता के सच्चे प्रहरी… शिवाय हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे पर जिंदगी के रखवालों को किया गया सम्मानित

    July 2, 2026

    डीगंबर विश्वकर्मा को मिला उत्कृष्ट उत्पादन सम्मान

    July 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं

    By Ramesh VermaJuly 2, 20260

    शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभकोरबा , रानी…

    वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

    July 2, 2026

    सफेद कोट में मानवता के सच्चे प्रहरी… शिवाय हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे पर जिंदगी के रखवालों को किया गया सम्मानित

    July 2, 2026

    डीगंबर विश्वकर्मा को मिला उत्कृष्ट उत्पादन सम्मान

    July 1, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,809)
    • छत्तीसगढ़ (166)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.