कोरबा ,कोरबा-पश्चिम के कुसमुंडा इमली छापर चौक पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार यहां एक जनरल स्टोर के सामने खड़ी स्कूटी को एक 14 चक्का ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि स्कूटी चालक दुकान के अंदर सामान ले रहा था, वरना जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।
जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपनी स्कूटी दुकान के सामने खड़ी कर जनरल स्टोर में सामान लेने गया था। इसी दौरान इमलीछापर चौक से गुजर रहा 14 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आ गया और खड़ी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।




