कोरबा,सहकारिता सप्ताह के प्रथम दिवस के अवसर पर प्रात 9:00 बजे के पश्चात आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्यादित् जवाली पंजीयन क्रमांक 3054 में भारत सरकार के निर्देश अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सहकारिता दिवस एवं केंद्रीय सहकारिता प्रकोष्ठ के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन आंदोलन अंतर्गत ध्वजारोहण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र पाल सिंह कंवर,ग्राम पंचायत के सरपंच दिलेश कुमार कंवर पंच प्रतिनिधि कृषक मित्र हेमलाल पटेल,समिति प्रभारी वरिष्ठ लेखपाल राजकुमारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर लक्ष्मी प्रसाद निषाद, भृत्य जनक राम कंवर,कृषकों में विश्राम सिंह ,विक्की द्विवेदी, मनोज साहू,नीरज CSE सेन्टर किसान एग्रीस्टेक आई डी प्रमुख,अजय साहूकृषि केंद्र प्रमुख,पुरुषोत्तम साहू हार्डवेयर,बंटी मोबाइल,डॉ दिवाकर उनके सहायक रामायण सिंह, भैयाशुभम सिंह,हमाल-विजेंद्र कंवर,सूरज चौहान,भाजपा मंडल के महामंत्री वीरेंद्र नामदेव जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे । राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस की भांति यह आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में सहकारिता दिवस कार्यक्रम प्रारंभ की गई जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से सहकारिता जय घोष सहकार गीत गाए ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं उनके संबोधन से हुआ इसके पश्चात ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान सहकार गीत संपन्न हुआ ध्वजारोहण के बाद सहकारी गीत का सामूहिक गायन किया गया तथा सहकारिता प्रकोष्ठ के 5 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां का संक्षिप्त जानकारी प्रदान किया गया जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष समितियों में सैकड़ो की संख्या में किसान शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जुड़ रहे हैं इस अवसर पर राजकुमारी मैडम जी के द्वारा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य, इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाना 5 वर्षों की उपलब्धियां का प्रचार प्रचार करना किसानों एवं समिति सदस्यों को शासन की सहकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं समृद्ध ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है साथ ही सरकार के प्रति जन भागीदारी एवं विश्वास को और अधिक मजबूत करने का संदेश भी दिया गया कार्यक्रम के दौरान किसानों एवं समिति सदस्यों के साथ शासन की सहकारी योजनाओं,खाद बीज वितरण तथा वर्तमान परिस्थितियों में संतुलित एवं पारदर्शी वितरण व्यवस्था पर संवाद किया गया सभी उपस्थित जनों को अधिक से अधिक किसानों को हमारी सहकारी संस्थाओं से जोड़ने का आह्वान किया गया जिससे प्रत्येक पात्र किसान शासन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके व आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन एवं सहकारिता सप्ताह की संक्षिप्त जानकारी भाजपा मंडल महामंत्री श्री नाम वीरेंद्र नामदेव जी द्वारा किया गयाउन के द्वारा यह आयोजन सहकारिता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने किसानों को संगठित करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने की दिशा एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो ना प्रभावी है और आने वाले वर्षों में व्यापक रूप से सुधार विस्तृत रूप से किया जाना है ।




