0 सीएसईबी पुलिस कर रही मामले की जांच
कोरबा,सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीपारा भैसखटाल में पूर्व नगर निगम पार्षद धनसाय साहू की 18 वर्षीय बेटी घर के कमरे में फांसी के फंदे में झूलती मिली हैं। वह घर की बड़ी बेटी थी और 12वीं की छात्रा थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के बाद पता चलेगा कि आखिर छात्र1 ने खुदकुशी क्यों की है
परिजनों और पड़ोसियों के अनुसार वह बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। वजह 12वीं कक्षा में उसका रिजल्ट उम्मीद के अनुसार न आना बताया जा रहा है। रिजल्ट ठीक न होने के बाद से वह परेशान रहने लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि “पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।”



