
कोरबा,कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 की घोषणा हो चुकी है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष होने वाले चुनाव के लिए कोरबा प्रेस क्लब के कुल मतदाता संख्या 166 है। जिसके संरक्षक 1, अध्यक्ष 1, उपाध्यक्ष 1, सचिव 1, उपसचिव 1, कोषाध्यक्ष 1 व कार्यकारिणी सदस्य के 3 तीन पदों के लिए चुनाव होंगे जिसके लिए 9 जून मंगलवार 10 बजे प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 10 जून बुधवार को 10 से 12 बजे तक मतदाता सूची पर दावा आपत्ति व निराकरण शाम 4 बजे से अंतिम मतदातासूची का प्रकाशन किया जाएगा। 11 जून गुरुवार को 10 बजे से नामांकन पत्र का विक्रय प्रारंभ 2 बजे तक, 12 जून शुक्रवार को 10 बजे से 2 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 12 जून शुक्रवार को 2.30 बजे प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 12 जून शुक्रवार को 4 बजे तक दावा आपत्ति व निराकरण, 12 जून को 4.30 बजे अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन एवं 13 जून शनिवार के 2 बजे तक नाम वापसी पश्चात अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसी तरह 14 जून रविवार को 10 बजे से 3 बजे तक मतदान किया जाएगा तथा 14 जून को ही शाम 4 बजे से मतगणना व परिणाम की घोषणा किया जाएगा।



