Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय: मंत्री लखन लाल देवांगन

    June 6, 2026

    इलेक्ट्रॉनिक और डेयरी दुकान को चोरों ने  बनाया निशाना,वारदात सीसीटीवी में कैद

    June 6, 2026

    शीतल जल, नींबू जलजीरा और शरबत से मिल रही राहत, मानव सेवा जल केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग लाभान्वित

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»इलेक्ट्रॉनिक और डेयरी दुकान को चोरों ने  बनाया निशाना,वारदात सीसीटीवी में कैद
    कोरबा

    इलेक्ट्रॉनिक और डेयरी दुकान को चोरों ने  बनाया निशाना,वारदात सीसीटीवी में कैद

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJune 6, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,कोरबा-पश्चिम कुसमुंडा क्षेत्र स्थित विकास नगर शॉपिंग सेंटर में चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने छप्पर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और नगदी समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान पार कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।
    पहली चोरी शॉपिंग सेंटर की बिजली दुकान में हुई। चोर दुकान की सीमेंट वाली सीट को साइड कर फॉल सीलिंग तोड़कर नीचे उतरे। अंदर घुसते ही उन्होंने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए। लेकिन दुकान संचालक मनोज सिंह की सूझबूझ से डीवीआर सुरक्षित रहा। इसी वजह से चोरों के घुसने और कैमरे के तार काटने की घटना रिकॉर्ड हो गई। मनोज ने बताया कि दुकान से 400 से 500 रुपये नगद, ट्रिमर, टॉर्च, बैटरी और कुछ छोटे इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हुए हैं।
    दूसरी घटना शॉपिंग सेंटर के सामने सौरभ अग्रवाल की डेयरी में हुई। गुरुवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। सौरभ ने बताया कि चोर गल्ले से 7 से 8 हजार रुपये की चिल्हर नगदी ले गए। दोनों दुकानों में चोर छप्पर हटाकर ही घुसे थे।
    सीसीटीवी फुटेज में दो चोर दिखाई दे रहे हैं। दोनों चप्पल पहनकर आए थे। वापसी के दौरान भागते समय चोर बिजली ऑफिस की दीवार के पास चप्पल छोड़ गए। कुसमुंडा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
    व्यवसायियों का कहना है कि कुछ माह पहले विकास नगर कॉलोनी के गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स स्थित नेहा रेडीमेड और इमली छापर चौक की कपड़ा दुकान में भी इसी तरह छप्पर तोड़कर चोरी हुई थी। आशंका है कि यह वही गिरोह है जो अब तक पकड़ा नहीं गया। लगातार वारदात से व्यापारी परेशान हैं।
    घटना के बाद विकास नगर शॉपिंग सेंटर के व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि एक ही तरीके से बार-बार चोरी होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल कुसमुंडा पुलिस सीसीटीवी फुटेज और छोड़ी गई चप्पल के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Ramesh Verma
      Ramesh Verma

      Mob. 9144488800, 9685187361

      Related Posts

      बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय: मंत्री लखन लाल देवांगन

      June 6, 2026

      शीतल जल, नींबू जलजीरा और शरबत से मिल रही राहत, मानव सेवा जल केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग लाभान्वित

      June 5, 2026

      हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह

      June 5, 2026
      Stay In Touch
      • Facebook
      • Twitter
      • Instagram
      • YouTube
      • WhatsApp
      Don't Miss
      कोरबा

      बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय: मंत्री लखन लाल देवांगन

      By Ramesh VermaJune 6, 20260

      ‘बालको ने नेहरू नगर में किया सामुदायिक भवन का निर्माण’ कोरबा, भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड…

      इलेक्ट्रॉनिक और डेयरी दुकान को चोरों ने  बनाया निशाना,वारदात सीसीटीवी में कैद

      June 6, 2026

      शीतल जल, नींबू जलजीरा और शरबत से मिल रही राहत, मानव सेवा जल केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग लाभान्वित

      June 5, 2026

      हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह

      June 5, 2026
      Contact Us
      Contact Us

      Ramesh Verma
      Owner

      📍 Address:
      372, ITI Rampur Basti
      Korba, Chhattisgarh, India – 495677

      📞 Mobile:
      9144488800
      9685187361

      📧 Email:
      khabarurja.com@gmail.com

      Categories
      • Blog (54)
      • कोरबा (2,778)
      • छत्तीसगढ़ (164)
      • दुनिया (25)
      • देश (50)
      • मनोरंजन (25)
      post calendar
      June 2026
      M T W T F S S
      1234567
      891011121314
      15161718192021
      22232425262728
      2930  
      « May    
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
      • About Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • Terms & Conditions
      • Contact Us
      © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.