Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    समय पर पहचान और सफल सर्जरी से टला बड़ा खतरा, मरीज को मिली शिवाय हॉस्पिटल में नई जिंदगी

    July 8, 2026

    बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील

    July 8, 2026

    उपचार से आगे बढ़कर मानवता की मिसाल… शिवाय हॉस्पिटल में सेवा, समर्पण और संवेदना के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जन समस्या निवारण शिविरों में नहीं हो रहा परिपालन
    कोरबा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जन समस्या निवारण शिविरों में नहीं हो रहा परिपालन

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMay 18, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    • फूंका जा रहा हजारों लीटर ईंधन
    • दौड़ रहे वाहनों के काफिले
      कोरबा ,मिडिल ईस्ट संकट के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद ईंधन के उपयोग में कमी लाने का दावा किया जा रहा है। परंतु सुशासन तिहार के तहत ब्लॉक व जिला स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में दर्जनों विभागीय वाहन का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों में शिविर आयोजित होने के कारण आम लोग भी वाहन से ही पहुंच रहे हैं, जो चर्चा का विषय बनता जा रहा है।
      वनांचल क्षेत्र होने के कारण अधिकारी/कर्मचारियों के लिए बिना वाहन शिविर स्थल तक पहुंचना व्यवहारिक तौर पर संभव नही है। सुशासन तिहार के अंतर्गत कोरबा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम लेमरू में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। यहां उनका उड़नखटोला उतरा। जन समस्या निवारण शिविर के कारण फिलहाल प्रशासनिक और निजी तौर पर डीजल पेट्रोल की खपत बढ़ गई है।
      एक तरफ देश के प्रधानमंत्री ने डीजल पेट्रोल की सीमित उपयोग की अपील आम जनता से की है। चर्चा यह भी है कि प्रधानमंत्री ने खुद इसका पालन करते हुए अपने काफिले में वाहनों की संख्या केवल दो कर दी है। इस तरह उन्होंने ईंधन की खपत कम करने उदाहरण पेश किया है। दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री ही देश के प्रधानमंत्री की अपील पर कोई खास तवज्जो नहीं दे रहे हैं। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है कि प्रदेश भर में चल रहे जन समस्या निवारण शिविर में मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पहुंच रहे हैं। हेलीकॉप्टर में सैकड़ों लीटर तेल की खपत हो रही है। सीएम की अगुवानी के लिए शिविरों में बड़ी संख्या में अधिकारी और आम जनता भी पहुंच रहे हैं। शिविरों में वाहनों के काफिले देखे जा सकते हैं। कहा यह जा रहा है कि जिससे पेट्रोल डीजल की खपत बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि जब देश में आपदा की स्थिति निर्मित हो सकती है। प्रधानमंत्री ने भी डीजल पेट्रोल बचाने की अपील की है, इसके बाद भी प्रदेश में सुशासन तिहार के नाम पर बड़ी मात्रा में डीजल पेट्रोल फूंकने का क्या अर्थ। लोग तो यह भी कह रहे हैं कि वर्तमान स्थिति में डीजल पेट्रोल की किल्लत कई क्षेत्रों में बनी हुई है। पेट्रोल पंपों के बाहर वाहनों की भी लग रही है। ऐसे में हालात सामान्य होते तक सुशासन तिहार शिविरों को टाला जा सकता था, लेकिन प्रदेश सरकार ने फिलहाल ऐसा नहीं किया है। हालांकि प्रशासन ने जिलास्तर पर दावा किया है कि पेट्रोल डीजल की फिलहाल कोई कमी नहीं है, पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। मगर सच तो यह है कि कई पेट्रोल पंप नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण ड्राई हो चुके हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    समय पर पहचान और सफल सर्जरी से टला बड़ा खतरा, मरीज को मिली शिवाय हॉस्पिटल में नई जिंदगी

    July 8, 2026

    बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील

    July 8, 2026

    उपचार से आगे बढ़कर मानवता की मिसाल… शिवाय हॉस्पिटल में सेवा, समर्पण और संवेदना के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    समय पर पहचान और सफल सर्जरी से टला बड़ा खतरा, मरीज को मिली शिवाय हॉस्पिटल में नई जिंदगी

    By Ramesh VermaJuly 8, 20260

    कोरबा, कई अस्पतालों के चक्कर लगाने के बाद जब 31 वर्षीय रामखिलावन की उम्मीद लगभग…

    बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील

    July 8, 2026

    उपचार से आगे बढ़कर मानवता की मिसाल… शिवाय हॉस्पिटल में सेवा, समर्पण और संवेदना के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 7, 2026

    दादरखुर्द में 125वीं ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा, 16 जुलाई को निकलेगा भव्य रथ

    July 6, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,823)
    • छत्तीसगढ़ (166)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.