Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 27, 2026

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»सफाई कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप पर ग्राम बेंदरकोना सरपंच निलंबित
    कोरबा

    सफाई कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप पर ग्राम बेंदरकोना सरपंच निलंबित

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMay 15, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 उपचार के दौरान हो गई थी मौत

    0 सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज कर भेजा गया था जेल
    कोरबा ,जिले में संचालित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सफाई कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप लगने पर ग्राम पंचायत बेंदरकोना के सरपंच पर सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था। जिसमें घायल कर्मी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस मामले में सरपंच के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। कार्यवाही पश्चात सरपंच को निलंबित कर दिया गया है।
    जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बेंदरकोना के सरपंच के विरूद्ध छ.ग. पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा-39 के तहत निलंबन की कार्यवाही की गई है। सिविल लाईन थाना रामपुर द्वारा सरपंच के विरूद्ध धारा 296, 115(2), 132, 121 (1), 105 बी.एन.एस. की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे 7 अप्रैल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। जेल भेजने के कारण छ.ग. पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 93 के तहत सरपंच ग्राम पंचायत बेंदरकोना को निलंबित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
    इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी कोरबा ने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया है कि ग्राम बेंदरकोना में विशेष सम्मिलन तत्काल बुलाकर 15 दिन के पश्चात्स सदस्य अपने में से किसी एक व्यक्ति को निर्वाचित करेंगे, जो अस्थायी रूप से यथास्थिति सरपंच या अध्यक्ष का पद धारण करेगा। ऐसा स्थानापन्न सरपंच या अध्यक्ष, उस कालावधि के दौरान, जिसमें ऐसा निलम्बन चालू रहता है, यथास्थिति सरपंच या अध्यक्ष के समस्त कर्तव्यों का पालन और उसकी समस्त शक्तियों का प्रयोग करेगा, परन्तु यदि सरपंच या अध्यक्ष का पद अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों या अन्य पिछड़े वर्गों के सदस्य या इन प्रवर्गो मे से किसी प्रवर्ग की महिला के लिये आरक्षित है तो स्थानापन्न सरपंच या अध्यक्ष उसी प्रवर्ग के सदस्यों में से निर्वाचित किया जाए।

      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Ramesh Verma
      Ramesh Verma

      Mob. 9144488800, 9685187361

      Related Posts

      महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

      August 27, 2026

      कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

      August 27, 2026

      आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

      August 24, 2026
      Stay In Touch
      • Facebook
      • Twitter
      • Instagram
      • YouTube
      • WhatsApp
      Don't Miss
      कोरबा

      महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

      By Ramesh VermaAugust 27, 20260

      कोरबा,आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़…

      कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

      August 27, 2026

      आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

      August 24, 2026

      जिला अस्पताल पार्किंग में वाहन नहीं सुरक्षित, चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

      August 24, 2026
      Contact Us
      Contact Us

      Ramesh Verma
      Owner

      📍 Address:
      372, ITI Rampur Basti
      Korba, Chhattisgarh, India – 495677

      📞 Mobile:
      9144488800
      9685187361

      📧 Email:
      khabarurja.com@gmail.com

      Categories
      • Blog (54)
      • कोरबा (2,900)
      • छत्तीसगढ़ (168)
      • दुनिया (28)
      • देश (50)
      • मनोरंजन (25)
      post calendar
      August 2026
      M T W T F S S
       12
      3456789
      10111213141516
      17181920212223
      24252627282930
      31  
      « Jul    
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
      • About Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • Terms & Conditions
      • Contact Us
      © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.