
0 आम आदमी जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने निगम के काट रहे हैं चक्कर
कोरबा, नगर पालिका निगम कोरबा में जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रोजाना दर्जनों व्यक्ति नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं आज खबर ऊर्जा की टीम नगर पालिका निगम कोरबा के परिसर पहुंची और परिसर क्षेत्र का निरीक्षण किया तो पाया गया कि दर्जनों जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र कूड़े के ढेर पर पड़ा दिखा आम लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि कई दिनों से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं और नगर निगम दर्जनों प्रमाण पत्र को बनाकर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया है आम लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा मनमानी किया जा रहा है जिससे साफ पता चलता है कि नगर निगम किसी भी कार्य को करने के लिए कितनी बड़ी लापरवाही बढ़ती जा रही है एक तरफ शासन सुशासन त्यौहार मान रही है तो दूसरी ओर नगर निगम संबंधित व्यक्ति को दस्तावेज न देकर उसे कूड़े के ढेर पर फेंक रहे हैं कूड़े के ढेर पर फेंकना एक अलग बात है लेकिन लोग जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र पर गुटखा खाकर थूक रहे हैं कूड़े के ढेर पर पड़े जन्म प्रमाण पत्र को खबर ऊर्जा की टीम ने अपने कमरे में कैद किया और लोगों से चर्चा की आखिर नगर निगम के कर्मचारियों ने जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज को कूड़े के ढेर पर क्यों फेंका है यह जांच का विषय है देखना यह है कि नगर निगम कचरे की ढेर पर फेक प्रमाण पत्र कर्मचारी के ऊपर क्या कार्रवाई करती है



