Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    श्रद्धांजलि और सेवा का अनूठा संगम: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 27 अप्रैल को विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

    April 25, 2026

    बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

    April 24, 2026

    खाद्य अधिकारी के चैंबर में नेता-ग्रामीणों ने दिया धरना, 3 महीने से राशन नहीं मिलने लगाया आरोप

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»श्रद्धांजलि और सेवा का अनूठा संगम: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 27 अप्रैल को विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर
    कोरबा

    श्रद्धांजलि और सेवा का अनूठा संगम: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 27 अप्रैल को विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaApril 25, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले जिले के दो वरिष्ठ स्तंभों, स्व. रमेश पासवान और स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा एक बड़ी सामाजिक पहल की जा रही है। आगामी 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को प्रेस क्लब द्वारा इन दिवंगत पत्रकारों को भावांजलि अर्पित करने हेतु एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

    यह शिविर टी.पी. नगर स्थित तिलक भवन (कोरबा प्रेस क्लब) में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अस्पताल अधीक्षक द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है।
    शिविर में सेवा देने वाले मुख्य चिकित्सक:
    कार्यक्रम के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी विभाग से डॉ. नितिन टोप्पो (सहायक प्राध्यापक) एवं डॉ. ईशान (जूनियर रेजिडेंट) मेडिसिन विभाग: डॉ. प्रितेश मसीह (सहायक प्राध्यापक) एवं डॉ. लिजो टी जॉन (जूनियर रेजिडेंट) मौजूद रहेंगे। वहीं रक्तदान शिविर में रक्तदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए डॉ. राजेश कुमार (प्रदर्शक) के नेतृत्व में संतोष सिंह, उमा कर्ष, रोहित कश्यप और सूरज सिदार तैनात रहेंगे।

    पत्रकारिता के पुरोधाओं को समर्पित आयोजन
    कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य रहें स्व. रमेश पासवान और स्व. विजय सिंह ने आजीवन निष्पक्ष पत्रकारिता के जरिए समाज को आईना दिखाने का कार्य किया। उनकी याद में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना न केवल उन्हें सम्मान देना है, बल्कि मानवता की सेवा के उनके संकल्प को आगे बढ़ाना भी है।

    रक्तदान महादान में सहभागिता की अपील
    प्रेस क्लब ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे इस शिविर में सपरिवार शामिल होकर न केवल आयोजन सहभागी बने बल्कि स्वयं और परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जाँच करा सकेंगे, साथ ही “रक्तदान महादान” के संकल्प के साथ किसी का जीवन बचाने में अपना बहुमूल्य योगदान भी दे सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

    April 24, 2026

    खाद्य अधिकारी के चैंबर में नेता-ग्रामीणों ने दिया धरना, 3 महीने से राशन नहीं मिलने लगाया आरोप

    April 22, 2026

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने टी. पी. नगर कोरबा में शीतल शरबत मंदिर का किया शुभारंभ

    April 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    श्रद्धांजलि और सेवा का अनूठा संगम: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 27 अप्रैल को विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

    By Ramesh VermaApril 25, 20260

    कोरबा, पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले जिले के दो वरिष्ठ स्तंभों,…

    बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

    April 24, 2026

    खाद्य अधिकारी के चैंबर में नेता-ग्रामीणों ने दिया धरना, 3 महीने से राशन नहीं मिलने लगाया आरोप

    April 22, 2026

    विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

    April 20, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,730)
    • छत्तीसगढ़ (162)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.