

0 सृजन दुबे सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल के है छात्र
कोरबा, यातायात थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक मनोज दुबे के पुत्र सृजन दुबे ने दसवीं बोर्ड में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है सृजन दुबे आरटीओ कार्यालय के पास संचालित सेंट जेवियर स्कूल के छात्र है प्रतिभा और परिश्रम जब मिलते हैं, तो सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित होते हैं। इसे सच कर दिखाया है सेंट जेवियर स्कूल के होनहार छात्र सृजन दुबे ने। सेंट जेवियर स्कूल में अध्ययनरत सृजन ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10 वीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय माता-पिता शिक्षक शिक्षिकाएं एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।



