Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा बनी सिविल लाईन थाना प्रभारी, उरगा व श्यांग थानेदार भी बदले गए, देखें लिस्ट

    April 13, 2026

    बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान

    April 13, 2026

    छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, आरक्षित वर्ग संघ ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी….

    April 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा बनी सिविल लाईन थाना प्रभारी, उरगा व श्यांग थानेदार भी बदले गए, देखें लिस्ट
    कोरबा

    प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा बनी सिविल लाईन थाना प्रभारी, उरगा व श्यांग थानेदार भी बदले गए, देखें लिस्ट

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaApril 13, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    4 उपनिरीक्षक व 1 सहायक उपनिरीक्षक का हुआ तबादला, सीएसईबी व रजगामार चौकी के प्रभारी भी प्रभावित

    कोरबा,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 6 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर भेजा गया है तथा उन्हें शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
    जारी सूची के अनुसार प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा को उरगा से थाना सिविल लाइन प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक विनोद सिंह को थाना प्रभारी स्यांग से चौकी प्रभारी रजगामार तथा उप निरीक्षक लक्ष्मण खुंटे को चौकी प्रभारी रजगामार से थाना प्रभारी स्यांग पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार उप निरीक्षक राजेश तिवारी को थाना प्रभारी उरगा से सीएसईबी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक नवीन पटेल को सिविल लाइन रामपुर प्रभारी से थाना प्रभारी उरगा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सहायक उप निरीक्षक भीमसेन यादव को सीएसईबी चौकी से थाना कोतवाली में पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करें।
    बताया जा रहा है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से किया गया है। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बड़ा कदम उठाते हुए कई पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान

    April 13, 2026

    छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, आरक्षित वर्ग संघ ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी….

    April 12, 2026

    जर्जर आवासों में रहने को मजबूर एसईसीएल के खदान कमी, छज्जा गिरा बड़ी दुर्घटना टली

    April 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा बनी सिविल लाईन थाना प्रभारी, उरगा व श्यांग थानेदार भी बदले गए, देखें लिस्ट

    By Ramesh VermaApril 13, 20260

    4 उपनिरीक्षक व 1 सहायक उपनिरीक्षक का हुआ तबादला, सीएसईबी व रजगामार चौकी के प्रभारी…

    बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान

    April 13, 2026

    छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, आरक्षित वर्ग संघ ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी….

    April 12, 2026

    जर्जर आवासों में रहने को मजबूर एसईसीएल के खदान कमी, छज्जा गिरा बड़ी दुर्घटना टली

    April 10, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,713)
    • छत्तीसगढ़ (161)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.