Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    जर्जर आवासों में रहने को मजबूर एसईसीएल के खदान कमी, छज्जा गिरा बड़ी दुर्घटना टली

    April 10, 2026

    ठेले गुमटी व लघु व्यवसायिओं को बालकों ने थमाया नोटिस कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

    April 10, 2026

    शिवाय हॉस्पिटल में जन्मा पहला बच्चा,माता-पिता ने नाम रखा ‘शिवाय’

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»ठेले गुमटी व लघु व्यवसायिओं को बालकों ने थमाया नोटिस कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    कोरबा

    ठेले गुमटी व लघु व्यवसायिओं को बालकों ने थमाया नोटिस कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaApril 10, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा , बालको क्षेत्र में जनहित से जुड़े गंभीर और लंबे समय से लंबित मुद्दों को लेकर आज कोरबा जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस पार्टी की अनुषंगी इकाईयों और मोर्चा प्रकोष्ठों द्वारा बालको नगर प्रशासन कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमे प्रभावित छोटे ठेले गुमटी संचालकों व् लघु व्यवसायिओं और उनके परिजनों सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जनों के आलावा जिला, ब्लाक एवं मंडल स्तर के पदधिकारियों के साथ ही जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने वेदांत संचालित बालको प्रबंधन की जनविरोधी गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और प्रबंधन को आगाह किया कि यदि उनकी कार्यशैली में जनहितैषी गतिविधियाँ को नहीं अपनाया जाता है तो उग्र आन्दोलन किया जायेगा जिसके लिए प्रशासन और प्रबंधन दोनों ही जिम्मेदार होंगे। जिला प्रशासन द्वारा तैनात किये गए अतिरिक्त तहसीलदार विष्णु प्रसाद पैकरा एवं नायब तहसीलदार दीपक पटेल को महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया जिसे कलेक्टर कोरबा के माध्यम से प्रेषित किया गया है। इस ज्ञापन में वेदांता प्रबंधन द्वारा संचालित भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की कार्यप्रणाली से उत्पन्न विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए त्वरित हस्तक्षेप की मांग की गई है।

    उक्त धरना प्रदर्शन के अवसर पर उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा कि बालको प्रबंधन की मनमानी कार्यशैली से बल्कोनगर क्षेत्र में रहने वाले हर वर्ग के लोग त्रस्त हो चुके हैं फिर चाहे वे बालको के नियमित कर्मचारी हों या संविदा कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी हो या ठेका मजदूर,लघु व् फुटकर व्यवसायी हों या फिर बड़े दुकानदर, ठेकेदार हों या सप्लायर अथवा परिवहनकर्ता, हर वर्ग इनकी मनमानी का शिकार हो रहा है। आज का धरना प्रदर्शन बालको प्रबंधन की मनमानियों के प्रति आगाह करने और उसमे सुधार लाने के लिए है। यदि प्रबंधन अपनी मनमानी जारी रखता है तो उसे मुंह की खानी पड़ेगी, यदि किसी ठेला गुमटी वाले को नुकसान पहुँचाया जाता है तो बालको प्रबंधन को इसके परिणाम के लिए भी तैयार रहना होगा।

    ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बालको क्षेत्र में सड़क, पर्यावरण, रोजगार, श्रमिक अधिकार एवं जनसुविधाओं से संबंधित अनेक गंभीर समस्याएं वर्षों से अनदेखी की जा रही हैं, जिसके कारण आम नागरिकों का जीवन, स्वास्थ्य और आजीविका बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। बावजूद इसके, जिला प्रशासन, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के संबंधित विभागों द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जो अत्यंत चिंताजनक है।
    प्रमुख मांगों में ध्यानचंद चौक से रिस्दी चौक तक फोरलेन सीसी सड़क निर्माण, भारी वाहनों के कारण जर्जर सड़कों का सुधार, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, संविदा श्रमिकों के उत्पीड़न पर रोक, फ्लाई ऐश प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण, बंद किए गए सार्वजनिक मार्गों को पुनः खोलना तथा छोटे व्यापारियों को विस्थापन से बचाना शामिल हैं।

    युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज ने कहा कि “बालको प्रबंधन द्वारा लगातार नियमों की अनदेखी कर आम जनता के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। पर्यावरण मानकों का उल्लंघन, श्रमिकों का शोषण एवं स्थानीय लोगों की उपेक्षा अब बर्दाश्त के बाहर है। यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो युवा कांग्रेस आम जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।”
    युवा कांग्रेस के ग्रामीण अध्‍यक्ष विकास सिंह ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक ज्ञापन नहीं, बल्कि क्षेत्र की लाखों जनता की पीड़ा और अधिकारों की आवाज है, जिसे अब अनसुना नहीं किया जा सकता।

    जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया से आग्रह किया है कि वे इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान करें, ताकि कोरबा के आम नागरिकों को राहत मिल सके और उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।

    इस मौके पर सुशांत मिश्रा (बिलासपुर), सुमेर डालमिया, विकास सिंह, तनवीर अहमद, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल,कुसुम द्विवेदी, मोहन प्रधान, नत्थू लाल यादव, सपना चौहान, राज जायसवाल, पुष्पा पात्रे,राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, प्रदीप अग्रवाल, एफ डी मानिकपुरी, सुधीर जैन, पालुराम साहु, बसंत चंद्रा, दुष्‍यंत शर्मा, अमन पटेल, गिरधारी लाल साहु सहित सभी मंडल, ब्‍लॉक, वार्ड एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारी भारी संख्‍या में उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    जर्जर आवासों में रहने को मजबूर एसईसीएल के खदान कमी, छज्जा गिरा बड़ी दुर्घटना टली

    April 10, 2026

    शिवाय हॉस्पिटल में जन्मा पहला बच्चा,माता-पिता ने नाम रखा ‘शिवाय’

    April 10, 2026

    आरक्षक दीप नारायण त्रिपाठी पर लगा छेड़छाड़ का आरोप , दोस्त की बीवी पर थी गंदी नजर ….

    April 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    जर्जर आवासों में रहने को मजबूर एसईसीएल के खदान कमी, छज्जा गिरा बड़ी दुर्घटना टली

    By Ramesh VermaApril 10, 20260

    कोरबा,जिले के एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र विकास नगर कॉलोनी में खदान कर्मियों के आवासों की जर्जर…

    ठेले गुमटी व लघु व्यवसायिओं को बालकों ने थमाया नोटिस कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

    April 10, 2026

    शिवाय हॉस्पिटल में जन्मा पहला बच्चा,माता-पिता ने नाम रखा ‘शिवाय’

    April 10, 2026

    आरक्षक दीप नारायण त्रिपाठी पर लगा छेड़छाड़ का आरोप , दोस्त की बीवी पर थी गंदी नजर ….

    April 10, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,710)
    • छत्तीसगढ़ (161)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.