कुदुरमाल क्षेत्र में भाजपा नेता की दबंगई, ग्रामीणों के साथ मारपीट, थाने में की गई शिकायत, देखिए क्या है पूरा मामला

कोरबा,यह पूरा मामला जिले के कुदुर माल सागौन बाड़ी का है वही शिकायतकर्ता प्रार्थी कोरबा शहर से हैं मामला बीते 5 मार्च का है और उन्होंने 3 मार्च 2026 को इस मामले की शिकायत बाकायदा प्रथम प्राथमिक की रिपोर्ट दर्ज कराई है प्राथमिक शिकायत के अनुसार व्यापारी ने लेख कराया है कि मैं किशोर कुमार अग्रवाल पिता स्वर्गीय राधेश्याम अग्रवाल उम्र 51 वर्ष टीपी नगर कोरबा चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा का निवासी हूं ग्रेजुएट हूं निहारिका कोरबा स्थित ममता स्टील नमक संस्थान का स्वामी हूं यह की 13 फरवरी को रात लगभग 8:30 बजे मेरा चौकीदार बुधवार सिंह कंवर जो मेरे सागौन बाड़ी कुदुर मॉल में ड्यूटी कर रहा था उसने फोन कर मुझे बताया कि शाम लगभग 6:00 बजे वह ड्यूटी में था और इस समय तीन व्यक्ति चौकीदार के पास आकर बोले तुम यहां काम मत करो काम करोगे तो तुम्हारी जान को खतरा है तुम्हें और तुम्हारे सेठ अग्रवाल को जान से मार देंगे साथ ही उन्होंने मां बहन की गंदी-गंदी गालियां दी और उनमें से एक व्यक्ति जिसका नाम शिवम पांडे और दूसरे का नाम संतराम साहू है ने चौकीदार कि वहां को पड़कर मारपीट करते हुए एक अन्य व्यक्ति जिसका वह नाम नहीं जानता है स्कूटी से दूसरे व्यक्ति के पास ले गया जिसको बड़े महाराज कहा जा रहा था और जिसका नाम देवेंद्र पांडे है तब देवेंद्र पांडे ने धमकी देकर कहा कि तुम यहां से भाग जाओ नहीं तो तुमको और तुम्हारे सेठ किशोर अग्रवाल को जान से मार दिया जाएगा यह हमारा एरिया है यहां पूरा कब्जा हमारा है कोई हमारा कुछ नहीं उखाड़ सकता प्रार्थी ने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट में आगे उल्लेख किया है कि पूर्व में 30 जनवरी 2026 को शासकीय जमीन में कब्जे की बात को लेकर देवेंद्र पांडे और अन्य लोगों के खिलाफ कलेक्टर कोरबा के यहां शिकायत की गई थी जिसकी रंजिश को लेकर ही देवेंद्र पांडे शिवम पांडे और संतराम साहू सहित अन्य लोग किशोर कुमार अग्रवाल के सागौन बाड़ी पहुंचे और यहां चौकीदारी कर रहे हैं बुधवार सिंह कंवर के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर धमकी दी है प्रार्थी ने शिकायत में कहा है कि इस घटना से वह और उसका चौकीदार भयभीत है और चौकीदार काम छोड़कर भाग गया है जिस समय यह घटना घटी है उसे आसपास के लोगों ने भी देखा सुना है इसलिए प्रार्थी ने अपने इस शिकायत पर अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही की मांग बीते 6 मार्च को पुलिस से की है इसके बाद भी पुलिस के द्वारा इस गंभीर मामले में जांच कार्यवाही को नहीं करना कई तरह की आशंकाओं को जन्म दे रहा है इसकी एक वजह शायद भाजपा नेता देवेंद्र पांडे के प्रभाव को कहा जा सकता है जिसके कारण पुलिस इस गंभीर मामले पर भी चुप्पी साध कर भाजपा नेता के सामने नतमस्तक है हालांकि जिले के पुलिस कप्तान के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक इस तरह की घटनाओं पर काफी गंभीर हैं और आशा रखनी चाहिए कि जब उनके सामने यह पूरा मामला जाएगा तो अवश्य ही इस पर नियम कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होगी अब आगे देखने वाली बात होगी कि पुलिस कितने जल्दी इस विवादित भाजपा नेता के खिलाफ अपना पुलिसिया रंग दिखाती है




