युवा नेता शिवकुमार देवांगन बने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यालय प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

कोरबा,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति, तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष Rahul Tikariya के अनुमोदन एवं भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष Gopal Modi की अनुशंसा पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष Vaibhav Sharma द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
कोसाबाड़ी मंडल से शिव कुमार देवांगन को भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा जिला कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर निगम के वार्ड क्रमांक 37 रामपुर और कोसाबाड़ी मंडल में शिव कुमार देवांगन की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया से लेकर शहर में उनके नाम की चर्चा तेज हो गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने और जमीनी स्तर पर लोगों के बीच काम करने का परिणाम है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।
शिव कुमार देवांगन अपनी सक्रियता, मिलनसार स्वभाव और युवा नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। क्षेत्र के युवाओं के बीच उनकी खास पकड़ मानी जाती है और वे लगातार सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी निभाते रहे हैं। यही वजह है कि उनकी नई जिम्मेदारी को संगठन में युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




